India

​How to Make Annakoot: पहली बार सेलिब्रेट करेंगी गोवर्धन पर्व? जान लीजिए कैसे बनाएं अन्नकूट, स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

गोवर्धन पूजा न सिर्फ एक समृद्ध परंपरा है, बल्कि ये सेहत और प्रकृति से जुड़ा पर्व है. इस दिन बनाया जाने वाला अन्नकूट इस बात का उदाहरण है. दरअसल कई तरह की सब्जियों और अनाज से बनाने की वजह से इसमें की पोषक तत्व पाए जाते हैं. ‘अन्नकूट की सब्जी’ गोवर्धन पूजा में मुख्य रूप से बनाई जाती है. जब दिवाली पर ढेर सारा हैवी खाना हो जाता है तो ये सब्जी आपके पाचन को एक सूदिंग इफेक्ट देती है और पोषण भी भरपूर होता है. पहली बार अगर गोवर्धन पूजा करने जा रही हैं तो नोट कर लें अन्नकूट की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

​How to Make Annakoot: पहली बार सेलिब्रेट करेंगी गोवर्धन पर्व? जान लीजिए कैसे बनाएं अन्नकूट, स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

‘अन्नकूट की सब्जी’ हल्के सर्द मौसम के हिसाब से भी सही रहती है. वैसे तो हर परिवार में इसे अलग तरह से बनाया जाता है, लेकिन स्वाद और पोषण इसमें एक कॉमन चीज है. अन्नकूट की ये रेसिपी श्रुति महाजन ने की है जो को कई पुरानी डिशेज की रेसिपीजशेयर करती हैं.

सब्जियां कर लें नोट

बैंगन, सिंघाड़ा, मूली, आलू, टमाटर, बीन्स, पालक, मेथी के पत्ते, फूलगोभी, कद्दू, लौकी, मटर. इन सभी सब्जियों को इतना लेना है कि काटने के बाद कुल मात्रा 1 किलो हो जाए. आप चाहे तो कुछ और भी सब्जियां इसमें एड कर सकते हैं.

अन्नकूट के बाकी इनग्रेडिएंट्स

  • भीगे हुए चावल
  • भीगी हुई मूंग दाल
  • हींग
  • जीरा
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • ताज़ा अदरक
  • अमचूर पाउडर
  • नमक
  • वनस्पति तेल 5 बड़े चम्मच

खड़े मसाले नोट करें

तेजपत्ता, दालचीनी, जावित्री, सौंफ, काली मिर्च, पंपकिन सीड्स और खरबूजे के बीज.

अन्नकूट की रेसिपी

  • सबसे पहले सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें और छीलने के बाद छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • ऊपर बताए गए सारे खड़े मसालों को सूखा भून लें , ठंडा होने दें और फिर पीसकर पाउडर बना लें.
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें मसाले डालकर हल्का सा भून लें और कटी हुई सब्जियां डालें.
  • सब्जियों को तब तक पकाएं जब तक कि वे नरम न हो जाएं. इस प्रोसेस में लगभग 8 से 10 मिनट लगते हैं.
  • सब्जियों को एक बार कलछी से चलाकर चेक करें ताकि ये तली पर चिपके नहीं. ये भी देखें कि सब्जियां मैश करने लायक मुलायम हो गई है.
  • सब्जियां पकने के बाद इसमें भीगे हुए दालचावल और कटे हुए पालकमेथी के पत्ते के साथ पानी डालें.
  • इसी के साथ आपको पीसकर तैयार किया गया मसाला, काला नमक और अमचूर डालना है. सारी सब्जियों को मैश कर लेना है.
  • सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर सब्जी को थोड़ा और पका लें. बस तैयार है आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक अन्नकूट.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply