BollywoodIndia

​गोविंदा पर भड़कने की बात पर बोलीं Ssunita Ahuja, तलाक की अफवाहें खारिज की

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ और शादीशुदा रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। सुनीता ने गोविंदा पर उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर के आरोप लगाए थे। बात तलाक की अर्जी तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में सुनीता ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी।

​गोविंदा पर भड़कने की बात पर बोलीं Ssunita Ahuja, तलाक की अफवाहें खारिज की

अब लंबे तनाव के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार होता दिख रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के साथ अपनी शादी और रिश्ते पर खुलकर बात की है और अलग होने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

‘वो मेरा बचपन का प्यार है’, रिश्ते पर बोलीं सुनीता

गोविंदा के साथ अपने बॉन्ड पर बात करते हुए सुनीता ने कहा, “वो मेरा बचपन का प्यार है, मैं सिर्फ 15 साल की थी जब हम मिले। वो कहता है कि मैं गालीगलौज करती हूं। यार, कौन नहीं करता? अब मैं उसके सामने फॉर्मल बनकर ‘चीचीचीची’ करती रहूं तो फिर मजा नहीं आता। मैं ऐसी बनावटी जिंदगी में नहीं रह सकती भाई, मुझे तो घुटन होने लगेगी। मैं तो हमेशा हंसनेखेलने वाली इंसान हूं।”

40 साल की शादी है, हमें कोई अलग नहीं कर सकता

परिवार के दोबारा साथ आने और भविष्य के सवाल पर सुनीता ने बेहद पॉजिटिव जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हमारी 40 साल पुरानी शादी है, तो आगे क्यों नहीं चलेगी? अभी मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर है। वैसे भी, इस दुनिया में हमें कोई अलग नहीं कर सकता। आगे की चीजें मैंने भगवान पर छोड़ रखी हैं, वो जो भी करेंगे मेरे लिए अच्छा ही करेंगे।”

दिवाली पार्टी में पूरी फैमिली के साथ दिखे गोविंदासुनीता

रिश्ते में सुधार के संकेत तब और पक्के हो गए जब दोनों को हाल ही में एक साथ देखा गया। बॉलीवुड की एक दिवाली पार्टी में गोविंदा और सुनीता अपने बच्चों के साथ पहुंचे और सबने मिलकर पोज दिए। इससे पहले रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में भी गोविंदा अपनी वाइफ सुनीता को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जहां सुनीता बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply