IndiaUttar Pradesh

​एक्सप्रेसवे पर एंट्री से पहले देना होगा मेडिकल टेस्ट, हर ड्राइवर की होगी जांच

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार एक भीषण हादसा हो गया. यहां जीरो माइल के पास राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही बस खाई में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद अब प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. अब एक्सप्रेसवे पर वाहन ले जाने से पहले ड्राइवरों का हेल्थ चेकअप कराया जाएगा.

​एक्सप्रेसवे पर एंट्री से पहले देना होगा मेडिकल टेस्ट, हर ड्राइवर की होगी जांच

इसमें इस बात की भी जांच की जाएगी कि ड्राइवर ने मादक प्रदार्थों का सेवन तो नहीं किया है. इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की निर्धारित गति सीमा का भी पालन करना जरूरी होगा. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को इस संबंध में विभाग के अपर मुख्य सचिव, परिवहन आयुक्त, यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है.

वाहन चालकों की काउंसलिंग कराने का निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे को लेकर दुख व्यक्ति किया और कहा कि ऐसा हादसा दोबारा न हो, इसके लिए कदम उठाए जाएं. उन्होंने राज्य के सभी एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की गति सीमा का पालन सख्ती से कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने समय समय पर ड्राइवरों की काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया है.

उपाय लागू किए गए तो लगेगी हादसों पर लगाम

साथ ही डिप्टी सीएम ने ड्राइवरों के स्वास्थय परीक्षण कराने की व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि ड्राइवर ने मादक प्रदार्थों का सेवन किया है या नहीं. ब्रजेश पाठक ने आपसी समन्वय से इस व्यवस्था के लिए पॉलिसी बनाने और उसका पालन सुनिश्चित करने को कहा है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर समय रहते इन उपायों को लागू किया जाए तो सकड़ हादसों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply