India

​छठ व्रत से पहले शरीर को तैयार करना जरूरी, जान लें किन बातों का रखें ध्यान

छठ पर्व बिहार वासियों के लिए सिर्फ एक परंपराओं का त्योहार भर नहीं है. ये प्रकृति की दी गई चीजों के प्रति कृतज्ञता जताने का एक बेहतरीन तरीका है और लोगों की भावनाओं के साथ गहराई से जुड़ा है. साफसफाई का ध्यान रखने से लेकर पूजा की तैयारियों तक इस दौरान घर में काम भी बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में एनर्जी बनी रहना और सेहत का सही रहना बहुत जरूरी है. इसके लिए पहले से ही अपने शरीर को तैयार करें.

​छठ व्रत से पहले शरीर को तैयार करना जरूरी, जान लें किन बातों का रखें ध्यान

न्यूट्रिशनिस्ट गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि छठ पूजा एक बहुत ही महत्वपूर्ण और शारीरिक रूप से कठिन व्रत है, जिसमें कई घंटों तक उपवास और कुछ अनुष्ठानों के दौरान पानी न पीने की परंपरा होती है. इसी कारण इस व्रत को शुरू करने से पहले शरीर को तैयार करना बहुत जरूरी है. वह कहती हैं कि छठ से कुछ दिन पहले आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ चेंज करने चाहिए.

शरीर को रखें हाइड्रेट

गीतिका चोपड़ा ने बताया, सबसे पहले, शरीर को हाइड्रेटेड रखें. दिन भर पर्याप्त पानी पियें, ताकि उपवास शुरू होने से पहले निर्जलीकरण का जोखिम कम रहे. आप हेल्दी ड्रिंक्स को रूटीन का हिस्सा बनाएं. जैसे नारियल पानी, छाछ और घर का बना नींबू पानी ले सकते हैं, जो हाइड्रेशन और इलैक्ट्रोलाइट्स बनाए रखने में मदद करते हैं.

मौसमी फलों का सेवन करें

शरीर को छठ के लिए तैयार करने के लिए एक्सपर्ट का दूसरा टिप्स है कि मौसमी फल जैसे पपीता, अनार, अमरूद, संतरा और सेब को आहार में शामिल करें. इनसे विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर मिलता है, जो न सिर्फ शरीर को ताकत देंगे, बल्कि इम्यूनिटी मजबूत होगी और पाचन भी दुरुस्त बना रहेगा.

Image:Pexels

सही नींद लेना है जरूरी

छठ व्रत के दौरान काफी का होता है. ऐसे में पहले से ही अपने नींद के पैटर्न को सही रखें. एनर्जेटिक बने रहने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है. रोज़ 79 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें, क्योंकि नींद की कमी से थकान और कमजोरी बढ़ सकती है.

भारी खाने से बचें

व्रत से पहले बहुत ज्यादा तले हुए, तैलीय और भारी खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें, ताकि एसिडिटी और पाचन संबंधी परेशानी से बचा जा सके. साथ ही, अधिक नमक का सेवन सीमित करें, क्योंकि ज्यादा नमक प्यास और वॉटर रिटेंशन को बढ़ा सकता है.

ये हैं एक्सपर्ट के जरूरी टिप्स

गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण सलाह है, व्रत से पहले भोजन न छोड़ें या क्रैश डाइटिंग बिल्कुल भी न करें. संतुलित भोजन लें, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, स्वस्थ वसा और फाइबर सभी शामिल हों. अगर आपको मधुमेह, किडनी या हृदय संबंधी स्थिति है, गर्भावस्था है, नियमित दवाएं चल रही हैं, तो निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply