सनराइर्जस हैदाराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है. हमेशा अपनी सादगी से छा जाने वाली काव्या की वेडिंग आउटफिट बेहद खास नजर आ रही है. उन्होंने ट्रेंड में चल रहे पेस्टल लुक को कैरी किया. उनके पति और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने भी सेम कलर के वेडिंग आउटफिट में नजर आए. काव्या और अनिरुद्ध ने डेस्टिनेशन वेडिंग के ट्रेंड को फॉलो किया और दोनों ने ग्रीस में शादी की. इस शादी का नजारा एक तरह का खूबसूरत सपना लग रहा था.

काव्या अक्सर अपनी सादगी और नेचुरल ब्यूटी के लिए फैंस के बीच छाई रहती हैं. उनके ब्राइडल लुक ने भी फैंस को दीवाना बना दिया है. चलिए आपको बताते हैं उनके वेडिंग आउटफिट से जुड़ी सभी डिटेल्स…
पेस्टल लुक में काव्याअनिरुद्ध का रॉयल अंदाज
बीते कुछ सालों से सेलेब्रिटीज भी पेस्टल लुक को अपनी वेडिंग या खास मौकों पर कैरी कर रहे हैं. काव्या और अनिरुद्ध ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो किया. ब्यूटीफुल कपल ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई वेडिंग आउटफिट पहनी.
काव्या की ड्रेस क्यों इतनी खास
तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई काव्या मारन की ड्रेस पर टोनऑनटोन 3डी फ्लोरल एंबेल्लिशमेंट, बारीक कारीगरी और सीक्विन था. इस वजह से ये लुक सॉफ्ट और शाइनी नजर आ रहा था. एसेसरीज की बात करें काव्या ने स्टेटमेंट चोकर नेकलेस और इयररिंग्स कैरी किए. हेयर स्टाइल में खुले और घने वेवी बाल रखे गए और मेकअप मिनिमल रहा. फूलों की शानदार सजावट, सफेद और पीले फूलों के बीच काव्या की एंट्री और आसमान से बरसती फूलों की पंखुड़ियों ने इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया.
अनिरुद्ध की आउटफिट का फैशन
अनिरुद्ध की आउटफिट भी बेहद शानदार लग रही थी. वो आइवरी और बेज कलर के आउटफिट में काफी रॉयल नजर आए. उन्होंने बेज सिल्क शर्ट के ऊपर बारीक एम्ब्रॉयडरी वाली ट्रेडिशनल जैकेट पहनी थी इसके साथ मैचिंग बेज वेश्टी ने उनके लुक को क्लासिक और एलिगेंट बनाया. गले में पेंडेंट वाली हल्की चेन उनके आउटफिट का खास हिस्सा रही.
शादी की तस्वीरें अनिरुद्ध ने खुद इंस्टा पर शेयर की हैं और उन्होंने इस पर कैप्शन “My once in a lifetime, for a lifetime 11.11” लिखा. शादी में चुनिंदा मेहमान शामिल हुए जिनमें अनिरुद्ध के चाचा और सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल थे. इसके अलावा ऐश्वर्या रजनीकांत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन जैसी बड़ी हस्तियों ने भी शादी में शिरकत की. रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग फंक्शन के बाद अप चेन्नई में 21 नवंबर को रिसेप्शन की तैयारी भी है. इसमें देशविदेश के कई सेलिब्रिटी शामिल होंगे.
काव्या का प्री वेडिंग लुक
इससे पहले अपने प्री वेडिंग लुक में काव्या ने बेहद खास ड्रेस पहनी. इस आउटफिट में उन्होनें बैकलेस शिमरी ब्रॉन्जगोल्ड टॉप के साथ फ्रिंज वाली फ्लोई स्कर्ट चुनी. इस शिमरी आउटफिट पर फ्रिंज लगी थी और ये लहराती हुई बहुत अच्छी दिख रही थी. इस लुक में काव्या ने अपनी ज्वेलरी को मिनिमल रखा.
अनिरुद्ध भी प्री वेडिंग लुक में बेहद शानदार लग रहे थे. अनिरुद्ध ने ब्राउन कलर का कुर्ता और ट्राउजर पहनी. इसके ऊपर पाम प्रिंट वाली स्टेटमेंट जैकेट कैरी की और ये लुक में चार चांद लगा रही थी. सनग्लासेस लगाकर उन्होंने अपने इस लुक को थोड़ा इंटरनेशनल टच भी दिया.



