India

​कश्मीर: कुलगाम कैसे बना चावल की पैदावार का गढ़? जहां हुआ आतंकी हमला

जम्मूकश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर आतंकी हमला हुआ. हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए हैं. कुलगाम कश्मीर का वो हिस्सा है जो चावल की पैदावार के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि इसे कश्मीर का चावल का कटोरा कहा जाता है. कुलगाम और पड़ोसी क्षेत्र अनंतनाग मिलकर दक्षिण कश्मीर की धान पट्टी बनाते हैं. इसके पीछे कई वजहें हैं.

​कश्मीर: कुलगाम कैसे बना चावल की पैदावार का गढ़? जहां हुआ आतंकी हमला

सिंचाई का मजबूत नेटवर्क, खेती का बड़ा दायरा, वैज्ञानिक मदद और पीढ़ियों पुरारी परंपरा को आगे बढ़ाना. हालांकि, सेब की बढ़ती मांग चावल की पैदावार पर भारी पड़ रही है. जानें, कुलगाम को क्यों कहते हैं कश्मीर का चावल का कटोरा.

चावल की पैदावार में आगे क्यों?

पहली वजह सिंचाई का मजबूत नेटवर्क है. कुलगाम जिले का होमशालीबुग इलाका, जिसमें फ्रिसल, यारीपोरा और कैमोह जैसे गांव आते हैं, नादी नहर के किनारे बसा है. इसे कश्मीर घाटी में बढ़िया चावल पैदा करने वाले प्रमुख इलाकों में गिना जाता रहा है. इस नहर को वैशव धारा से पानी मिलता है.

दूसरी वजह खेती का बड़ा दायरा है. जिले में करीब 20,000 हेक्टेयर में धान की खेती होती है और सालाना लगभग 1.6 लाख मीट्रिक टन धान पैदा होता है. जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक इस साल उत्पादकता करीब 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही.

कुलगाम में चावल की खेती. फोटो: Getty Images

तीसरी वजह वैज्ञानिक मदद है. शेरएकश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, SKUASTकश्मीर का राइस रिसर्च सेंटर कुलगाम के कैमोह क्षेत्र के खुदवानी गांव में है. यहां धान की नई किस्मों पर काम होता है. कृषि विभाग और SKUAST ने बेहतर उत्पादन के लिए SR4 किस्म भी किसानों तक पहुंचाई है.

चौथी वजह किसानों की पीढ़ियों पुरानी परंपरा है. यहां के किसान दशकों से धान पर निर्भर रहे हैं, जिससे खेती का अनुभव और स्थानीय ज्ञान जिले की बड़ी ताकत बना.

कुलगाम जिले में करीब 20,000 हेक्टेयर में धान की खेती होती है. फोटो: Pexels

राइस बाउल पर मंडराता संकट

यह पहचान अब दबाव में है. ग्रेटर कश्मीर की RTI आधारित रिपोर्ट के अनुसार कुलगाम में धान का रकबा 2020 के 16,000 हेक्टेयर से घटकर 2025 में 11,141 हेक्टेयर रह गया. इसकी बड़ी वजह धान की जमीन पर सेब के बाग लगाना है, क्योंकि सेब से कमाई ज्यादा होती है. खेती की जमीन पर व्यावसायिक निर्माण भी एक कारण बताया जाता है.

यहां के किसान दशकों से धान पर निर्भर रहे हैं.

मौसम की मार भी बढ़ी है. जून 2026 में धान रोपाई के चरम समय पर कई इलाकों में नहरें सूखने से सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया था. इससे पहले की बाढ़ ने भी दक्षिण कश्मीर की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. एक तरफ सुरक्षा चुनौती है, दूसरी तरफ खेती की चुनौती. जवानों पर हुए हमले की जांच और आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं, कृषि विशेषज्ञ निचले इलाकों की धान की जमीन को सेब बागों में बदलने से रोकने और कम पानी वाली तकनीकों जैसे सिस्टम ऑफ राइस इंटेंसिफिकेशन अपनाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि कश्मीर का यह राइस बाउल अपनी पहचान बचाए रख सके.

चावल की कौन सी किस्में उगाई जाती हैं?

यहां की अलग तरह की जलवायु और ऊंचाई पर होने वाली खेती के कारण चावल की कई सुगंधित किस्में और अधिक उपज देने वाली आधुनिक वैरायटी उगाई जाती है.

  • मुश्क बुडजी: यह कुलगाम और दक्षिण कश्मीर की सबसे प्रसिद्ध और प्रीमियम चावल की किस्म है. इसके दाने छोटे, मोटे और अत्यधिक खुशबूदार होते हैं. इन्हें GI टैग भी मिल चुका है.
  • कामद: यह यहां उगाई जाने वाली चावल की पारंपरिक खुशबूदार किस्म है. ठंडी जलवायु के अनुकूल होने के कारण कुलगाम के किसान इसका उत्पादन करते हैं.
  • ज़ाग: यह कश्मीर का पारंपरिक लाल चावल है, जो विशेष रूप से ऊंचे और ठंडे इलाकों में उगाया जाता है. इसके अलावा नून बियोल, बेगम और कावा क्रीद जैसी पुरानी स्थानीय किस्में भी इस क्षेत्र में पाई जाती हैं. जिसे काफी पसंद किया जाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply