लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में वापसी करने वाली Renault Duster को खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी नवंबर 2026 में इस SUV पर 2.10 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है.इसका मुकाबला Hyundai Creta जैसी गाड़ियों से होता है. हालांकि, लॉन्च के बाद Duster की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिसके चलते कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर लेकर आई है.

इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं. इसके अलावा कम ब्याज दर पर कार लोन लेने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. यह ऑफर 30 नवंबर 2026 तक लागू है. हालांकि, मिलने वाली छूट आपके शहर, डीलर और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से अलग हो सकती है.
Renault Duster पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?
नवंबर में पर अधिकतम 2.10 लाख रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है. इसके टॉप वेरिएंट Techno+ और Iconic पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. ग्राहक चाहें तो इसकी जगह 4.99 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन का विकल्प भी चुन सकते हैं.
इसके अलावा पुराने वाहन को एक्सचेंज करने पर 1.5 लाख रुपये तक का बोनस और स्क्रैपेज पर 25,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. कंपनी मौजूदा ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी दे रही है. वहीं, SUV के निचले वेरिएंट्स पर भी कुछ आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं.
डिजाइन और डायमेंशन में क्या है खास?
नई Renault Duster को पहले से ज्यादा दमदार और मॉडर्न लुक दिया गया है. इसमें LED हेडलैम्प, सिग्नेचर ग्रिल, स्किड प्लेट्स और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं. खराब रास्तों पर चलाने के लिए इसमें 212 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है. SUV की लंबाई करीब 4346 मिमी और व्हीलबेस 2657 मिमी है। इसमें 518 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान सामान रखने में आसानी होती है.
फीचर्स और सेफ्टी भी हैं दमदार
के केबिन में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें Google बिल्टइन मिलता है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.
सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, ESP, TPMS और 17 फीचर्स वाला Level2 ADAS दिया गया है. SUV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार रेटिंग भी मिली है.
इंजन और माइलेज के बारे में जानें
Renault Duster में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100 PS की पावर और 166 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.इसमें मैनुअल और DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.
इसके अलावा SUV का स्ट्रांग हाइब्रिड ETech वर्जन भी उपलब्ध है. माइलेज की बात करें तो 1.0 लीटर इंजन 19.41 किमी/लीटर, 1.3 लीटर इंजन 17.7518.45 किमी/लीटर और हाइब्रिड मॉडल 29 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है. ऐसे में फीचर्स, माइलेज और डिस्काउंट को देखते हुए Duster खरीदने वालों के लिए नवंबर अच्छा मौका हो सकता है.



