BusinessIndia

​स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी SpaceX! एलन मस्क ने की 620 करोड़ रुपए की डील

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपने नए सैटेलाइट नेटवर्क स्टारमाइंड के लिए जर्मनी की कंपनी सिंगुलस टेक्नोलॉजीज के साथ 69 मिलियन डॉलर यानी करीब 646 करोड़ रुपए का बड़ा समझौता किया है. इस समझौते के तहत सिंगुलस खास तरह के सोलर सेल बनाने वाली मशीनें और उत्पादन से जुड़े उपकरण स्पेसएक्स को उपलब्ध कराएगी. इनकी मदद से स्पेसएक्स अपने सैटेलाइट के लिए ज्यादा बिजली पैदा करने वाले सोलर सेल तैयार करेगी.

​स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी SpaceX! एलन मस्क ने की 620 करोड़ रुपए की डील

सिंगुलस टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को इस समझौते की जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक, स्पेसएक्स के लिए हेटेरोजंक्शन तकनीक पर बेस्ड सोलर सेल बनाने की उत्पादन लाइन तैयार की जाएगी. इसकी पहली प्रोडक्शन लाइन 2027 के शुरुआती 6 महीने में छमाही में स्पेसएक्स को सौंप दी जाएगी. इसके बाद उत्पादन क्षमता को धीरेधीरे बढ़ाया जाएगा.

बढ़ेगी सैटेलाइट बनाने की रफ्तार

कंपनी ने बताया कि यह समझौता 100 गीगावॉट सालाना उत्पादन क्षमता वाले उपकरणों की जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा. इससे स्पेसएक्स को अपने सैटेलाइट बनाने की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी. ये सैटेलाइट अमेरिका के टेक्सास राज्य के बैस्ट्रॉप में तैयार किए जाएंगे. स्पेसएक्स में स्टारलिंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट माइक निकोल्स ने कहा कि सिंगुलस के साथ पार्टनरशिप से कंपनी को अपने स्टारमाइंड सैटेलाइट के लिए बेहतर सोलर सेल बनाने का रास्ता मिलेगा. दोनों कंपनियां मिलकर टेक्सास में सोलर सेल प्रोडक्शन को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं.

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि स्पेसएक्स ने जर्मनी की सिंगुलस से हर साल 100 GW क्षमता के HJT सोलर सेल बनाने वाले उपकरणों का ऑर्डर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि स्टारमाइंड का मकसद एक ऐसा सिस्टम तैयार करना है, जिसे उन्होंने ‘Sentient Sun’ यानी संवेदनशील सूर्य बताया.

क्या है स्टारमाइंड प्रोजेक्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेसएक्स की प्लानिंग 2028 तक अंतरिक्ष में करीब 10,000 Nvidia सर्वर रैक भेजने की है. इन्हें स्टारमाइंड डेटा सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इनका मकसद अंतरिक्ष में ही कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े काम करना है. स्पेसएक्स की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी ऐसे सैटेलाइट विकसित करने की योजना बना रही है, जिनमें कंप्यूटिंग की सुविधा होगी. अंतरिक्ष में उपलब्ध सौर ऊर्जा और प्राकृतिक ठंडे वातावरण का इस्तेमाल करके इन सिस्टम को चलाया जाएगा. इसके बाद डेटा को हाईस्पीड लेजर के जरिए स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क तक भेजा जाएगा.

इसके अलावा, स्पेसएक्स बड़े स्तर पर एडवांस AI चिप बनाने की भी तैयारी कर रही है. इसके लिए टेस्ला के साथ मिलकर एक नई फैक्ट्री लगाने की योजना है. इसमें ऐसे चिप तैयार किए जाएंगे, जिन्हें भविष्य की जरूरत के हिसाब से लगातार बेहतर बनाया जा सके. हाल ही में मस्क ने स्पेसएक्स और टेस्ला के संभावित विलय की बात करते हुए स्टारमाइंड का भी जिक्र किया था. उनका मानना है कि दोनों कंपनियों के साथ आने से AI सॉफ्टवेयर, चिप डिजाइन, रोबोटिक्स, सैटेलाइट और अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा सकेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply