HealthIndia

​क्या वजन के बढ़ने से आवाज में भी आ जाता है बदलाव? ENT एक्सपर्ट से जानें

वजन बढ़ने के साथ आवाज का बदलना… क्या ऐसा भी होता है? अधिकतर लोगों में ये सवाल उठता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि वजन बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कई बदलाव आते हैं. कपड़ों की फिटिंग बदलने से लेकर चलनेफिरने और रोजमर्रा के कामों पर भी इसका असर पड़ सकता है. उनमें से एक ये भी है कि आवाज में थोड़ा चेंज आ सकता है. डॉक्टर अंशुल चैथरथ, ईएनटी स्पेशलिस्ट, कैलाश दीपक हॉस्पिटल का कहना है कि क्या वजन बढ़ने से आवाज में भी बदलाव आ सकता है. तो इसका जवाब हां है.

​क्या वजन के बढ़ने से आवाज में भी आ जाता है बदलाव? ENT एक्सपर्ट से जानें

आवाज में बदलाव कभीकभार टेंशन का कारण बन सकता है. पर क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में…

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

मोटापा बढ़ने के कारण चर्बी का गले में इकट्ठा होने से आवाज के आर्टिकुलेशन में बदलाव आ सकते हैं, जिसकी वजह से आवाज भारी हो सकती है. वजन बढ़ने के कारण बहुत से मरीजों में रिफ्लक्स सिंपटम्स की समस्या बढ़ती हुई देखी गई है. खासतौर पर गर्दन और गले के आसपास फैट बढ़ने, सांस लेने के रास्ते पर दबाव पड़ने या वायु मार्ग में बदलाव आने से आवाज की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.

कुछ लोगों की आवाज पहले की तुलना में भारी, धीमी या अलग सुनाई दे सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि रिफ्लक्स सिम्टम्स बढ़ने के कारण आवाज की गले की तार में सूजन आना, मांस बढ़ जाना, गले की तार में नोड्यूल या पॉलिप बन जाने के कारण भी आवाज में बदलाव देखे गए हैं.

इन दिक्कतों का भी बढ़ना

मोटापे के कारण अक्सर पेशेंट को स्लीप एपनिया की भी प्रॉब्लम बढ़ जाती है, जिसमें रात को खर्राटे बढ़ जाना, रात को मुंह खोल के सोने जैसी समस्या के कारण गले में सूखापन लगना, गले में अटकने जैसा कुछ लगने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में मॉर्निंग में आवाज थकी और भारी लगती है, ज्यादा बोलने पर गले में दर्द और गले में सूखापन फील होने लगता है, गले में चुभन जैसा भी कभीकभार महसूस होता है.

इसलिए, अगर आपने कभी अपनी आवाज में बदलाव महसूस किया है या अपने मोटापे के कारण या अपना वजन बढ़ने के कारण अगर आप आवाज में बदलाव महसूस कर रहे हैं, तो इस केस में ईएनटी से सलाह लेना ठीक रहता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply