IndiaUttar Pradesh

​आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, ED को 4 दिन की रिमांड, 16 नवंबर तक होगी पूछताछ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को उनकी चार दिन की कस्टडी रिमांड दे दी है. आजम खान को कल लखनऊ लाया जाएगा. प्रवर्तन निदेशालय 16 नवंबर की शाम तक उनसे पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी 426.46 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय घोटाले, सरकारी धन और संपत्तियों के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है. कोर्ट ने मनी ट्रेल और संबंधित कंपनियों की भूमिका की जांच को रिमांड के लिए जरूरी माना है. हालांकि, अदालत ने पूछताछ के दौरान मेडिकल परीक्षण कराने और किसी भी तरह की प्रताड़ना नहीं करने के निर्देश भी दिए हैं.

​आजम खान की बढ़ी मुश्किलें,  ED को 4 दिन की रिमांड, 16 नवंबर तक होगी पूछताछ

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहा हुए आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तुरंत गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद 1 नवंबर को विशेष PMLA कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तब से आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं.

शिवपाल यादव ने आजम खान से की थी मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला था और आजम खान का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. वहीं दावा किया था कि आजम खान सपा में थे और रहेंगे.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply