IndiaUttar Pradesh

​यूपी में पोस्टर वार: बुलडोजर, साइकिल, PDA-PDM और राम मंदिर… चार पोस्टर, चार संदेश

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ सियासी पोस्टर वार भी तेज हो गया है. अभी चुनाव में वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच बयानबाजी के साथ अब पोस्टरों के जरिए भी एकदूसरे पर निशाना साधा जा रहा है. लखनऊ से रायबरेली तक लगे चार पोस्टर प्रदेश की सियासत के अलगअलग मुद्दों और समीकरणों को सामने ला रहे हैं. कहीं बुलडोजर और साइकिल के जरिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी मुकाबले का संदेश दिया जा रहा है, तो कहीं ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को बीजेपी की B टीम बताकर घेरा जा रहा है. वहीं, राम मंदिर और कारसेवकों का मुद्दा भी पोस्टर पॉलिटिक्स के केंद्र में है.

​यूपी में पोस्टर वार: बुलडोजर, साइकिल, PDA-PDM और राम मंदिर… चार पोस्टर, चार संदेश

पहला पोस्टर: बुलडोजर लेकर आने वाले साइकिलों पर जाएंगे

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा में है. इस पोस्टर पर लिखा है ‘बुलडोजर लेकर आने वाले साइकिलों पर जाएंगे.’ इस पोस्टर में बुलडोजर के जरिए सीधे बीजेपी और योगी सरकार की राजनीति को निशाने पर लिया गया है. वहीं, साइकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न है. ऐसे में पोस्टर के जरिए सपा की ओर से राजनीतिक चुनौती का संदेश देने की कोशिश दिखाई देती है. बुलडोजर उत्तर प्रदेश की राजनीति में योगी सरकार की कार्रवाई और कानूनव्यवस्था से जुड़ा एक प्रमुख राजनीतिक प्रतीक बन चुका है. अब सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर ने इसी मुद्दे को चुनावी संदेश के तौर पर सामने रखा है.

दूसरा पोस्टर: ओवैसीचंद्रशेखर को बताया बीजेपी की B टीम

दूसरा पोस्टर रायबरेली में लगाया गया है. इसमें असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को बीजेपी की B टीम बताया गया है. पोस्टर के जरिए PDA की राजनीति के सामने PDM के नए समीकरण पर सवाल खड़े किए गए हैं. यह पोस्टर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी की ओर से लगाए गए होर्डिंग के रूप में सामने आया है. राहुल निर्मल बागी ने आरोप लगाया कि जो लोग PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों की बात करते हैं, वे अब बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अगर ओवैसी और चंद्रशेखर वास्तव में PDA समुदायों के हितों की लड़ाई लड़ना चाहते थे, तो उन्हें समाजवादी पार्टी के साथ आकर बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए था. राहुल निर्मल बागी का आरोप है कि अलग गठबंधन बनाकर ये नेता PDA के वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं, जिससे बीजेपी को फायदा मिल सकता है.

तीसरा पोस्टर: ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’

तीसरा पोस्टर राम मंदिर दर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता की ओर से लगाया गया है. इसमें PDA की नई व्याख्या करते हुए लिखा गया है ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद.’ यह पोस्टर अखिलेश यादव के अयोध्या और राम मंदिर दर्शन की प्रस्तावित योजना से जुड़ा है. अखिलेश यादव ने हाल ही में भगवान के दर्शन करने की बात कही थी. उनके अयोध्या दौरे को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां भी चर्चा में हैं.पोस्टर के जरिए PDA की राजनीति को धार्मिक आस्था के संदेश के साथ जोड़ने की कोशिश की गई है. यह संदेश ऐसे समय में सामने आया है, जब बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच राम मंदिर, हिंदुत्व और धार्मिक प्रतीकों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है.

चौथा पोस्टर: अखिलेश से सवाल राम मंदिर जाकर कारसेवकों को नमन करेंगे?

चौथा पोस्टर भी राम मंदिर और कारसेवकों के मुद्दे पर है. इसमें अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए लिखा गया है ‘अखिलेश जी, देर कर दी राम मंदिर जाने में… क्या कारसेवकों को नमन करेंगे वहां जाने पर?’ पोस्टर में राम मंदिर आंदोलन के दौरान मारे गए कारसेवकों राम और शरद कोठारी को श्रद्धांजलि भी दी गई है. इसके जरिए अखिलेश यादव के प्रस्तावित राम मंदिर दर्शन को 1990 के कारसेवा आंदोलन और उस समय की घटनाओं से जोड़कर सवाल उठाया गया है.

दरअसल, राम मंदिर आंदोलन और 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच लंबे समय से राजनीतिक बहस का हिस्सा रहा है. अखिलेश यादव के अयोध्या जाने की चर्चा के बीच यह पोस्टर उसी पुराने राजनीतिक विवाद को फिर सामने ले आया है.

चुनाव से पहले पोस्टरों के जरिए नैरेटिव की लड़ाई

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच मुद्दों को लेकर टकराव तेज होता दिखाई दे रहा है. पोस्टरों के जरिए बुलडोजर, राम मंदिर, कारसेवा, PDA और नए राजनीतिक गठबंधन जैसे मुद्दों को जनता के बीच चर्चा में लाने की कोशिश हो रही है.यह पोस्टर वार केवल राजनीतिक तंज तक सीमित है या इसके जरिए चुनाव से पहले अपनेअपने मुद्दों और नैरेटिव को मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा. फिलहाल इतना जरूर है कि यूपी में 2027 की सियासी जंग का माहौल पोस्टरों के जरिए अभी से बनने लगा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply