India

​Glowing Skin Foods: चमकदार चेहरा चाहिए तो डॉक्टर के बताए ये 5 फूड डाइट में करें शामिल

चेहरे को चमकदार बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक अपनाते हैं, लेकिन अगर स्किन को अंदर से पोषण नहीं मिलेगा तो फेस पर टेम्परेरी ग्लो ही दिखाई देता है. त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए कोलेजन लेवल सही होना जरूरी है और इसके लिए अमीनो एसिड्स से लेकर विटामिन सी तक कई सारे न्यूट्रिएंट्सी की जरूरत होती है. एक्सपर्ट ने 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जो न सिर्फ आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाएंगे बल्कि सेहत को भी फायदा होगा.

​Glowing Skin Foods: चमकदार चेहरा चाहिए तो डॉक्टर के बताए ये 5 फूड डाइट में करें शामिल

डॉक्टर शुभम वात्स्य ने त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए 5 फूड बताए हैं और ये भी बताया है कि ये कैसे आपकी स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. आप इन सारे फूड्स को आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल में.

विटामिन सी से भरपूर आंवला

डॉक्टर ने त्वचा को हेल्दी रखने के लिए पहला फूड बताया है आंवला. ये विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है जो कोलेजन उत्पादन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कोलेजन त्वचा को फर्म और स्वस्थ रखने में मदद करता है.

दूसरा फूड है अंडा

एक्सपर्ट ने बताया, दूसरा फूड आप अपनी डाइट में अंडा शामिल करे, क्योंकि अंडे में होते हैं सारे नौ के नौ एसेंशियल अमीनो एसिड्स, विटामिन B12 कोलीन. इसके अलावा भी इसमें बहुत सारे ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट रोल प्ले करते हैं जो डायरेक्टली स्किन को ग्लो करने में हेल्पफुल है.

Image:pexels

तीसरा फूड है गाजर

आप हेल्दी स्किन के लिए कैरेट्स यानी गाजर को डाइट का हिस्सा बनाएं. गाजर बीटा कैरोटीन से रिच सब्जी है. ये बॉडी विटामिन ए में कन्वर्ट होता है. विटामिन ए हेल्दी स्किन सेल्स को मेंटेन करने के लिए बहुत जरूरी है.

चौथा फूड है बादाम

स्किन को हेल्दी रखने के लिए बादाम खाएं. इसमें विटामिन ई होता है जो स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और हेल्दी स्किन बैरियर को मेंटेन करता है.

पांचवा फूड है पम्पकिन सीड्स

पम्पकिन सीड्स यानी कद्दू के बीच जिंक का बहुत अच्छा सोर्स है. जिंक स्किन रिपेयर, कोशिकाओं को रिपेयर करने और हेल्दी स्किन फंक्शन के लिए बहुत इंपॉर्टेंट रोल प्ले करता है. कद्दू के बीजों को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे सलाद पर स्प्रिंकल करके. रोस्ट करके सीधे खा सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply