Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक दो साल के मासूम बच्चे की जान चली गई. बच्चा घर के बाहर खेलते समय नाले में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. ये घटना बिजनौर जिले के धामपुर इलाके के गांव जोगीपुरा की बताई जा रही है. मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बच्चे की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक बच्चे की पहचान किट्टू के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, धामपुर इलाके के जोगीपुरा गांव के रहने वाले कौशिक कुमार का दो वर्षीय बेटा किट्टू घर के पास खेल रहा था. तभी खेलतेखेलते किट्टू अचानक घर के नजदीक बने नाले में जा गिर गया. घटना के समय परिजनों को बच्चे के नाले में गिरने की भनक नहीं लग सकी. हालांकि, कुछ देर बाद जब किट्टू घर में दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया.
मासूम का शव नाले में तैरता दिखाई दिया
परिवार वाले करीब एक घंटे तक गांव और आसपास के इलाकों में किट्टू की खोजबीन करते रहे. एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद परिवार वालों को मासूम का शव घर के सामने बह रहे नाले में तैरता हुआ दिखाई दिया. यह देख परिजनों के होश उड़ गए. इसके बाद परिवार वालों का शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे. फिर ग्रामीणों की सहायता से परिजनों ने बच्चे को तुरंत नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. वहीं गांव में स्थानीय पुलिस ने मृत बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि किट्टू अपने मांबाप का इकलौता बेटा था. इकलौते नन्हे चिराग की इस तरह अचानक हुई मौत ने मातापिता को तोड़कर रख दिया है. किट्टू की मौत के बाद उसके मातापिता का रोरोकर बुरा हाल है. बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हआ है.



