IndiaUttar Pradesh

​जेवर में थार-स्कॉर्पियो के बीच साइड देने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों पक्षों के 5 लोग घायल

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में कार को साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं. सभी को पुलिस निगरानी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, सभी की हालत सामान्य है.

​जेवर में थार-स्कॉर्पियो के बीच साइड देने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों पक्षों के 5 लोग घायल

जानकारी के मुताबिक, घटना जेवर के बांकापुर गांव की नहर पटरी की है. यहां बांकापुर गांव निवासी कुछ लोग स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग गढ़ी गांव के निवासी हैं और थार में सवार थे. रास्ते में कार को साइड देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई.

फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की स्थिति सामान्य है.

पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply