India

​थार इलेक्ट्रिक से नई नेक्सॉन EV तक, भारत में आने वाली हैं ये 5 दमदार इलेक्ट्रिक SUV

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि अब देश और विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं. कंपनियां न सिर्फ अपनी मौजूदा पेट्रोलडीजल SUV के इलेक्ट्रिक मॉडल ला रही हैं, बल्कि नए इलेक्ट्रिक मॉडल भी बना रही हैं.

​थार इलेक्ट्रिक से नई नेक्सॉन EV तक, भारत में आने वाली हैं ये 5 दमदार इलेक्ट्रिक SUV

आने वाले समय में भारतीय बाजार में टाटा, महिंद्रा, रेनो, होंडा और विनफास्ट की कई नई इलेक्ट्रिक SUV देखने को मिल सकती हैं. इनमें कुछ किफायती मॉडल होंगे, तो कुछ अपने दमदार डिजाइन और नई तकनीक के चलते चर्चा में रहेंगे. आइए जानते हैं इन 5 अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV के बारे में…

1. रेनो ब्रिजर EV

रेनो भी भारतीय बाजार के लिए एक नई कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जिसका नाम ब्रिजर है. कंपनी ने मार्च 2026 में इसका कॉन्सेप्ट पेश किया था. इसे पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के ऑप्शन में उतारा जा सकता है. इसका इलेक्ट्रिक मॉडल 35kWh और 55kWh के बैटरी पैक के साथ आ सकता है. यह चार मीटर से छोटी SUV होगी और इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलने की जानकारी सामने आई है. इसका प्रोडक्शन मॉडल 2027 के आखिर तक आने की उम्मीद है.

2. नई जनरेशन टाटा नेक्सॉन EV

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय नेक्सॉन EV को बिल्कुल नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस SUV की नई जनरेशन पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम गरुड़ रखा गया है. इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है. नई नेक्सॉन EV में बाहर से लेकर केबिन तक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका पिछला डिजाइन पहले से ज्यादा सीधा हो सकता है, जबकि अंदर नया डैशबोर्ड और अपडेटेड फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, इसके बैटरी पैक और रेंज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

3. महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक

महिंद्रा की थार इलेक्ट्रिक लंबे समय से चर्चा में है. कंपनी ने 2023 में थार.e कॉन्सेप्ट दिखाया था. इसके बाद 2025 में विजन T कॉन्सेप्ट पेश किया गया, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है. नई SUV में थार जैसा मजबूत और ऊंचा डिजाइन देखने को मिल सकता है. हालांकि, इसे रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से ज्यादा व्यावहारिक बनाया जा सकता है. यह महिंद्रा के NU_IQ आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. फिलहाल कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा या नहीं.

4. होंडा अल्फा

होंडा अपनी पहली भारत में बनी इलेक्ट्रिक SUV अल्फा पेश करने की तैयारी कर रही है. यह 2025 में दिखाए गए 0 अल्फा कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी. कंपनी 2 दिसंबर 2026 को भारत में इसकी ग्लोबल शुरुआत करेगी. इसका प्रोडक्शन राजस्थान के टपूकड़ा स्थित होंडा प्लांट में किया जाएगा. SUV में कूपे जैसी रूफलाइन और फ्यूचरिस्टिक फ्रंट डिजाइन देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 65kWh से 75kWh तक का LFP बैटरी पैक और फ्रंट में एक इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है.

5. विनफास्ट VF5

वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए VF5 इलेक्ट्रिक SUV ला सकती है. इसे कंपनी के किफायती इलेक्ट्रिक मॉडल के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है. हाल ही में इसके फेसलिफ्ट मॉडल का डिजाइन पेटेंट भी सामने आया है. इसमें नए फ्रंट डिजाइन, पतले हेडलैंप, अपडेटेड बंपर और नए LED टेललैंप मिल सकते हैं. केबिन में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नया स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह SUV दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है. इसके एक वर्जन में 29.6kWh की बैटरी और 268 किलोमीटर की NEDC रेंज मिलती है, जबकि दूसरे वर्जन में 37.23kWh की बैटरी और 326 किलोमीटर की NEDC रेंज दी गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply