BusinessIndia

​सोने में मिलावट का नया खेल बना रेनियम पाउडर, कैसे पहचानें आपका गोल्ड असली है या नकली?

सोने में मिलावट का ऐसा नया तरीका सामने आया है, जिसकी पहचान सामान्य जांच से करना मुश्किल हो रहा है. सोने में भारी धातुओं का महीन पाउडर मिलाकर उसका वजन बढ़ाया जा रहा है. बाजार में इसे गोल्ड पाउडर के नाम से बताया जा रहा है. दरअसल, मिलावट के इस पाउडर को रेनियम कहा जाता है.

​सोने में मिलावट का नया खेल बना रेनियम पाउडर, कैसे पहचानें आपका गोल्ड असली है या नकली?

आइए जानते हैं कि ये रेनियम पाउडर क्या होता है? क्या इसकी मिलावट को सामान्य जांच में पकड़ा जा सकता है? क्या कोई तरीका है, जिससे सोने में रेनियम की मिलावट को पहचाना जा सकता है?

क्या होता है रेनियम?

रेनियम पाउडर एक दुर्लभ, भारी और सिल्वरग्रे या सोने जैसे रंग की धातु का बारीक चूर्ण है, जिसका उपयोग हाल के समय में सोने के गहनों का वजन बढ़ाने और शुद्धता की जांच को चकमा देने की मिलावट से जुड़ी खबरों के कारण चर्चा में आया है. इस कम कीमत वाली भारी धातु को मिलाकर गहने का कुल वजन बढ़ाया जा सकता है, जबकि असली सोने का हिस्सा कम हो जाता है. सबसे बड़ी चुनौती ये है कि सामान्य तरीकों या सतही जांच में ऐसी मिलावट आसानी से पकड़ में नहीं आ पाती.

कैसे हो रही मिलावट?

सोने के कारोबार से जुड़े लोग रेनियम पाउडर को चीन से भारत मंगवाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसे तय मात्रा में सोने में मिला दिया जाता है तो सोने की शुद्धता को सामान्य जांच में नहीं पकड़ा जा सकता है. इस तरह समझ सकते हैं जैसे 1 ग्राम रेनियम पाउडर को 24 कैरेट वाले 7.83 ग्राम सोने में मिलाया जाए तो इसका कुल वजन 8.83 ग्राम हो जाएगा. अगर सामान्य और पारंपरिक तरीकों से सोने की शुद्धता की जांच की जाए तो इसे 24 कैरेट सोना ही बताया जाएगा. लेकिन जांच में वास्तविक सोने की मात्रा करीब 90 प्रतिशत तक हो सकती है, जो लगभग 22 कैरेट के बराबर होगी.

23 साल से बाजार में चल रहा पूरा खेल

बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट योगेश सिंघल ने TV9 डिजिटल को बताया कि सोने में मिलावट का खेल पिछले दोतीन सालों से चल रहा है. दरअसल सोने में रेनियम, रुथेनियम, इरिडियम और आस्मियम जैसी भारी धातुओं की मिलावट की शिकायतें सामने आती रही हैं. ये मिलावटी गोल्ड पाउडर महाराष्ट्र और बंगाल के रास्ते बाजारों तक पहुंच रहा है. आशंका है कि इसे चीन में तैयार किया जा रहा है. इसकी लागत सोने की कीमत के करीब दस प्रतिशत कम बताई जा रही है.

इसका मतलब क्या है?

रेनियम मिलाने से सोने का कुल वजन बढ़ गया, जबकि जांच में उसकी शुद्धता वास्तविकता से अधिक दिखाई दी. रिपोर्ट के मुताबिक, यह मिलावटी आभूषण कई ज्वेलरी शोरूम और जांच केंद्रों के परीक्षण में भी पास हो रहा है. हालांकि, इससे यह साबित नहीं होता कि सभी हॉलमार्किंग सेंटर या सोने की जांच करने वाली मशीनें रेनियम की मिलावट नहीं पकड़ सकतीं.

सोने में रेनियम की मिलावट का पता कैसे लगाया जा सकता है?

CNBCTV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सरे फ्लोरेसेंस जांच और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से सोने में मिलाई गई दूसरी धातुओं का पता लगाया जा सकता है. इन तरीकों से सोने के नमूने की शुद्धता और उसमें मौजूद धातुओं की जांच की जाती है. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हमेशा भरोसेमंद दुकानदारों से हॉलमार्क वाले गहने ही खरीदें और खरीदारी से पहले उनकी शुद्धता की जानकारी जरूर जांच लें. इसके अलावा, खरीदारी का बिल और जीएसटी इनवॉइस संभालकर रखना भी जरूरी है.

इन तरीकों से भी कर सकते हैं असलीनकली सोने की पहचान?

एसिड टेस्ट

सोने की शुद्धता चेक करने का एक सबसे बेहतर तरीका एसिड टेस्ट हो सकता है. गोल्ड टेस्टिंग किट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड और ब्लैक स्टोन मिलता है. इस पत्थर से सोने को रगड़ने के बाद नाइट्रिक एसिड के साथ चेक कर सकते हैं. अगर मार्क घुल जाता है तो यह शुद्ध सोना है.

फ्लोट टेस्ट

सोने के आभूषणों को पानी की भरी बाल्टी में डालें अगर आभूषण डूब जाते हैं तो यह प्योर गोल्ड है. वहीं, अगर यह पानी में तैर रहे हैं तो यह किसी दूसरी धातु से बने हैं.

मैग्नेट टेस्ट

सोना नॉनमैग्नेटिक मेटल होता है. इसका मतलब हुआ कि मैग्नेट को लेकर यह किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं करता.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply