IndiaUttar Pradesh

​आतंकवाद को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब… UP पुलिस की क्षमता बढ़ाएगी NSG, लखनऊ में संयुक्त ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन्स में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक संयुक्त क्षमतानिर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस पहल का उद्देश्य आतंकवादरोधी तैयारियों, परिचालन दक्षता और सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना है.

​आतंकवाद को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब… UP पुलिस की क्षमता बढ़ाएगी NSG, लखनऊ में संयुक्त ट्रेनिंग

इस अवसर पर NSG के IG मेजर जनरल मुकेश कुमार भनवाला ने अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की प्रहार नीति के तहत NSG देश की प्रमुख आतंकवाद निरोधी फोर्स के रूप में काम करती है. NSG की जिम्मेदारी आतंकवादी घटनाओं के दौरान ऑपरेशन चलाने के साथसाथ राज्यों की पुलिस और दूसरी शुरुआती प्रतिक्रिया देने वाली एजेंसियों की क्षमता बढ़ाना भी है.

सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल होगा बेहतर

मेजर जनरल भनवाला ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक नया कदम है. इसमें NSG ने यूपी पुलिस और ATS के साथ मिलकर संयुक्त प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण से आतंकवादी हमलों जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में पुलिस की तैयारी और अलगअलग सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर होगा.

देश की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर, केंद्र और राज्य सरकारों की नीति बिल्कुल स्पष्ट है. अपराधियों को कोई छूट नहीं, आतंकवादियों को कोई मौका नहीं, और देश की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं. उन्होंने कहा कि NSG और UP पुलिस का यह संयुक्त प्रयास देश की आंतरिक सुरक्षा को नई ताकत और नई दिशा देगा.

भविष्य की हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेना सीमाओं पर अभियान चलाती है, जबकि पुलिस, एटीएस और एनएसजी देश के भीतर आतंकी साजिशों को नाकाम करते हैं और देशद्रोहियों को बेअसर करते हैं. हमारा लक्ष्य भविष्य की हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना है. हमें एक ऐसी सुरक्षा व्यवस्था विकसित करनी होगी जो तकनीकी रूप से उन्नत हो, रणनीतिक रूप से सटीक हो, जिसमें बेहतर तालमेल हो और जो अपने कार्यों में निर्णायक हो. एक सुरक्षित भारत ही एक मजबूत भारत की नींव है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply