भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों की ड़िमांड दिन पर दिन लगातार बढ़ते जा रही है. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में देश की सब4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कुल सेल 1,18,689 यूनिट्स रही. यह पिछले साल के इसी महीने में बिकी 1,09,144 गाड़ियों से काफी ज्यादा है.

बता दें कि इस कैटेगरी में 4 मीटर से छोटी और 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली SUVs आती हैं. इसमें मारुति की ब्रेजा, फ्रॉन्क्स और जिम्नी, टाटा नेक्सन और पंच, महिंद्रा XUV 3XO, हुंडई वेन्यू और एक्सटर के अलावा किआ सोनेट, सिरोस, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, स्कोडा कायलाक और टोयोटा टाइजर जैसी गाड़ियां शामिल हैं. अगर अप्रैल से अक्टूबर तक के सात महीनों की बात करें, तो कुल बिक्री 7,43,444 से उछलकर 9,32,473 यूनिट्स तक पहुंच गई है.
नंबर1 की कुर्सी के लिए कड़ा मुकाबला
अक्टूबर महीने में ने 45.1 फीसदी की जबरदस्त बढ़त के साथ 43,051 गाड़ियां बेचकर पहला स्थान हासिल किया. 13,384 यूनिट्स की इस भारी बढ़त के दम पर अक्टूबर में मारुति की बाजार हिस्सेदारी करीब 36 फीसदी रही. वहीं, हुंडई ने भी 19.4 फीसदी की ग्रोथ के साथ 21,526 गाड़ियां बेचीं.
अगर अप्रैल से अक्टूबर के कुल आंकड़ों को देखें, तो यहां मारुति और टाटा मोटर्स के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. मारुति 2,36,923 यूनिट्स के साथ सबसे आगे है, जबकि टाटा मोटर्स 2,35,206 यूनिट्स के साथ बेहद करीब दूसरे नंबर पर है. दोनों के बीच महज 1,717 गाड़ियों का अंतर है, हालांकि टाटा की कुल बिक्री में 44.3 फीसदी का उछाल आया है. इस लिस्ट में महिंद्रा 1,58,220 यूनिट्स के साथ तीसरे और हुंडई 1,36,518 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही.
अक्टूबर में बाकी कंपनियों का कैसा रहा हाल?
निसान की बिक्री अक्टूबर में 32.7 फीसदी बढ़कर 3,188 यूनिट्स रही, जबकि सात महीनों में कंपनी ने 86.8 फीसदी की बड़ी छलांग लगाई है. स्टेलेंटिस की कुल बिक्री भी 81.6 फीसदी बढ़कर 5,050 यूनिट्स पर पहुंच गई. दूसरी तरफ, अक्टूबर में कुछ दिग्गज कंपनियों की बिक्री में गिरावट भी दिखी. महिंद्रा की सेल्स 9.2 फीसदी घटकर 27,958 यूनिट्स और किआ की 19 फीसदी गिरकर 10,962 यूनिट्स रह गई. इसके अलावा रेनो , स्कोडा और टोयोटा की बिक्री में भी कमी दर्ज की गई.
प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में भी दिखी तेजी
देश में गाड़ियों के निर्माण और विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट की रफ्तार भी तेज हुई है. अक्टूबर में कुल प्रोडक्शन 34.3 फीसदी बढ़कर 1,43,210 यूनिट्स हो गया, जो पिछले साल 1,06,628 था. वहीं, एक्सपोर्ट 25.4 फीसदी बढ़कर 27,240 यूनिट्स रहा. इसमें अकेले मारुति सुजुकी ने 81.8 फीसदी की ग्रोथ के साथ 18,593 गाड़ियां विदेश भेजीं. सात महीनों के कुल एक्सपोर्ट में भी मारुति 1,10,164 गाड़ियों के साथ टॉप पर है, जबकि हुंडई ने 11,699 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए.



