भीषण गर्मी के साथ अस्पतालों में हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ने लगते हैं। अचानक तापमान बढ़ने से दिल और दिमाग की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। जानिए हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या उपाय करें।

गर्मी में हार्ट अटैक से कैसे बचें?
Satya Report: ब्लड प्रेशर की जांच- गर्मी के दिनों में आपको अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना जरूरी है। इस मौसम में तेजी से बीपी में बदलाव आते हैं। इसके लिए आप दिन में 1-2 बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करते रहें। अगर बीपी कम या बहुत ज्यादा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। शरीर का तापमान कम रखें इससे बीपी भी कंट्रोल होने लगेगा।
डिहाइड्रेशन से बचें- गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने से दिल की धड़कनें बढ़ जाती है और इससे हार्ट पर दबाव पड़ने लगता है। इसलिए इस मौसम में पानी पीते रहें। कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जिसमें बहुत पसीना निकलता है उसे करने से बचें। .
हीट स्ट्रेस- गर्मी होने पर शरीर में तनाव बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब शरीर इंटरनल टेंपरेचर को कंट्रोल करने में सक्षम नहीं होता है तो इससे आपकी बॉडी में तनव बढ़ने लगता है। इसके लिए हवा और खुली जगह पर रहें, गर्मी से बचने वाले कपड़े पहने और भीषण गर्मी में बाहर निकने से बचें।
वर्कआउट कम करें- बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ने पर आपको हार्डकोर फिजिकल एक्टिविटी करने से बचना चाहिए। गर्मी में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से दिल के रोगियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर करना ही है तो एसी या हवादार जगह पर वर्कआउट करें। सुबह जल्दी या देर शाम वॉक या एक्सरसाइज करें। इस दौरान बीच-बीच में पानी पीते रहें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें



