वह तीन वर्षों से किराये के मकान में रहकर एक निजी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रही थी। पुलिस और फॉरेनसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और छात्रा का कमरा सील कर दी। छात्रा के गला, पैर और हाथ पर जख्म के निशान मिले हैं।

बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में इंजीनियरिंग की एक छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बिहटा के राघोपुर स्थित मौआर कॉलोनी में अपराधियों ने इंजीनियरिंग की छात्रा अनुपमा कुमारी (18) की गला दबाकर हत्या दी। छात्रा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। घटना सोमवार दोपहर की है। छात्रा औरंगाबाद के खुदवा थाने के मालवा डिहुरी निवासी अशोक शर्मा की पुत्री थी।
वह तीन वर्षों से किराये के मकान में रहकर एक निजी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रही थी। पुलिस और फॉरेनसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और छात्रा का कमरा सील कर दी। छात्रा के गला, पैर और हाथ पर जख्म के निशान मिले हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, छात्रा के कॉलेज में वार्षिक समारोह चल रहा था। रविवार सुबह से अनुपमा फोन नहीं उठा रही थी। इसके बाद परिजनों ने मकान मालिक और आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी।
मकान मालिक और रिश्तेदार उसके कमरा पर पहुंचे तो देखा कि कमरा का बाहर से कुंडी बंद है। लोगों ने दरवाजा खोला तब उनके होश उड़ गए। छात्रा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अनुपमा तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता एक किसान है।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।