CrimeIndiaRajasthanTrending

डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में ANM ने लगा ली फांसी, 4 दिन से साथ रह रही थी; सीढ़ियों पर मिला शव

राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड़ (CHC) में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां एक डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में ANM ने सुसाइड कर लिया। एनएनएम का शव सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।
एएनएम ने डॉक्टर के...- India TV Hindi

डॉक्टर की शादी के बाद से नाराज थी

पुलिस के अनुसार डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया और एएनएम अनिता के बीच अफेयर था। अनिता, डॉ. सुरेन्द्र बिजारणिया पर शादी करने का दबाव बना रही थी। जबकि दिसंबर में डॉक्टर की अन्य लड़की के साथ शादी होने की वजह से एएनएम नाराज चल रही थी। ऐसे में एएनएम ने बुधवार देर रात सुसाइड कर लिया।

4 किलोमीटर के दायरे में थे पोस्टेड थे दोनों

सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी डॉक्टर सुरेन्द्र बिजारणिया कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड हैं, जबकि दातारामगढ़ निवासी अनीता कानोड़ से 4 किलोमीटर दूर राजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड थी। मीटिंग सहित अन्य कारणों से इनका अक्सर मिलना होता था और यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई।

डॉक्टर पर शादी का दबाव बना रही थी नर्स

थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर यह जानकारी सामने आई है कि दोनों के बीच अफेयर था लेकिन डॉक्टर, नर्स से शादी नहीं करना चाहता था लेकिन नर्स चाहती थी कि डॉक्टर सुरेन्द्र उससे शादी कर ले। ऐसे में वह पिछले चार दिनों से डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर मे रह रही थी।

परिजनों की सूचना के बाद पुलिस आई हरकत में

घटना के बाद डॉक्टर एएनएम का शव उतारकर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर बिजारणिया हॉस्पिटल से गायब मिले, जबकि बुधवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कराई। रात करीब 1 बजे चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ा और कानोड़ पुलिस को सौंप दिया।

स्वास्थ्यकर्मियों में इस घटना से आक्रोश फैला हुआ है। वहीं, पुलिस ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष और तेजी से की जाएगी। फिलहाल डॉक्टर पुलिस हिरासत में है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply