CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

नींद में मां-बेटी पर तेजाबी हमला! युवती की मौत; 10 घंटे बाद पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोती हुई मां-बेटी पर तेजाबी हमला और हमले में बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने 10 घंटे में ही खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मां-बेटी पर एसिड अटैक के आरोपी गिरफ्तार
मां-बेटी पर एसिड अटैक के आरोपी गिरफ्तार

प्रमोद कुमार गौड़/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार तड़के एक युवती और उसकी मां पर सोते समय तेजाब से हमला कर दिया गया. इस वारदात में गंभीर रूप से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज 10 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया.

क्या है पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में सुबह करीब 3:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सो रही 25 वर्षीय काजल यादव पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया है. इस हमले में उसकी मां लीलावती भी बुरी तरह झुलस गईं. परिजन तुरंत दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान काजल ने दम तोड़ दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply