CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

9वीं की छात्रा के साथ 4 महीने दरिंदगी! 10 लोगों ने अलग-अलग जगह किया दुष्कर्म; आरोपियों का होटलों में नेटवर्क

 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ अलग-अलग 10 लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 4 महीने बाद मिली नाबालिग के बयानों से खुलासा हुआ कि उसके साथ हुई दरिंदगी में कई होटल और रेस्टोरेंट का नेटवर्क भी शामिल था.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

नागेन्द्र मणि त्रिपाठी/गोरखपुर: गोरखपुर से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां 9वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर 10 लोगों ने अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया. चौंकाने वाली बात ये है कि इस पूरे मामले में कुछ होटलों की भूमिका भी सामने आई है. जहां बार-बार रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक सहित 4 आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि बाकी से पूछताछ जारी है।

मामला चौरी-चौरा थाना क्षेत्र का है, जहां 14 साल की छात्रा 1 नवंबर 2025 को सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला। तो 7 नवंबर को चौरी-चौरा थाने में किशोरी के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया. लेकिन इस मामले में पुलिस लापता छात्रा को 4 महीन बाद बरामद कर सकी.

किशोरी ने बयां की अपने साथ हुई दरिंदगी
किशोरी के मिलने बाद जब उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की घटनाओं का खुलासा किया तो उसने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया.  किशोरी के साथ दरिंदगी (दुष्कर्म) की पुष्टि मेडिकल जांच में भी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

TRENDING NOW

छात्रा के बयान के अनुसार रास्ते में एक परिचित युवक ने उसे अपने झांसे में लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद उसके साथी भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी यही दरिंदगी वाला अपराध किया.

आरोप है कि इसके बाद छात्रा को अलग-अलग दिनों में कई जगहों- होटलों और परिचितों के घर- ले जाया गया जहां कुल 10 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस जांच में चौंकाने वाले नेटवर्क का खुलासा
पुलिस की जांच में भी चौरी चौरा थाना क्षेत्र के पवित्र स्थान तरकुल्ही देवी मार्ग पर स्थित एक तथकथित होटल (रेस्टोरेंट) का नाम भी सामने आया है. आरोप है कि इस होटल के कमरों में इस किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

स्थानीय लोग ने बताया
घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के कुछ अन्य होटलों पर पहले भी संदिग्ध गतिविधियों के आरोप लगते रहे हैं लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई. जिससे इनका मनोबल बढ़ता गया.

10 आरोपियों की पहचान, 4 गिरफ्तार
पुलिस ने कॉल डिटेल, अन्य रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 10 आरोपियों की पहचान की है.  इनमें मुख्य आरोपी और होटल संचालक समेत चार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. बाकी आरोपियों से पूछताछ जारी है.  फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply