Satya Report: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया पर्व पर कुछ जरूरी सामानों को खरीदने का बहुत महत्व है. लोगों को ये तो पता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है लेकिन कई लोगों को ये नहीं पता होता है कि इस दिन क्या न खरीदें. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
अक्षय तृतीया का दिन अति शुभ माना गया है. इस पवित्र पर्व को लेकर मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदकर घर ले आने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है. ऐसे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है. हालांकि, इस बारे में तो बात की जाती है कि अक्षय तृतीया पर क्या खरीदकर घर ले आए और किन चीजों का दान आदि करें. लेकिन कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि अक्षय तृतीय पर क्या खरीदकर घर न ले आएं. ध्यान दें कि अक्षय तृतीया पर कुछ चीजों को खरीदकर घर लाने से घर में दरीद्रता आती है, धन हानि होता है और काम नहीं बनते हैं. ऐसे में आइए इस लेख में जानें कि अक्षय तृतीया पर्व पर किन 5 चीजों को खरीदकर घर कभी नहीं लाना चाहिए ताकि धन हानि और घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोका जा सके.
काले रंग का सामान न खरीदें
अक्षय तृतीया घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने का दिन है. ऐसे में इस दिन अगर कोई नया सामान खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि काले रंग का कोई सामान न खरीदें. चाहे वो कपड़े हों या कोई और जरूरी सामान जैसे फर्नीचर या कोई सजावट का सामान. अक्षय तृतीय पर काले रंग का सामना खरीदने से जीवन और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. जिससे मानसिक तनाव और धन हानि बढ़ सकता है.
अक्षय तृतीया पर प्लास्टिक, लोहे या स्टील का सामान खरीदना वर्जित होता है. अक्षय तृतीया का दिन सौभाग्य और समृद्धि का होता है जिसका संबंध सोना-चांदी से है. इसके उलट प्लास्टिक, लोहे या स्टील के बर्तन खरीदकर इस दिन घर ले आना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने घर में आर्थिक हानि हो सकती है. नकारात्मक ऊर्जा घर में फैल सकती है.
पुराना या सेकंड हैंड सामान
अक्षय तृतीया के दिन कोई भी सामान घर ले आए ध्यान रखें कि वो नया हो. ऐसा न करें कि किसी दूसरे का इस्तेमाल किया सामान घर ले आए या सेकेंड हैंड सामान खरीद लाएं. ऐसा करना घर की बरकत को रोक सकता है. अक्षय तृतीया पर घर में पुरानी चीजें खरीदकर ले आना जीवन में नकारात्मकता ऊर्जा को बढ़ा सकता और मां लक्ष्मी भी घर से रूठ सकती हैं. .
कांटेदार पौधे घर में खरीदकर न लाएं
अक्षय तृतीया पर कांटेदार पौधे कभी खरीदकर न लाएं. ऐसा करने से परिवार और रिश्तों में कड़वाहट आती है. अक्षय तृतीया पर तुलसी का पौधा घर ले आना बहुत शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मकता आती है और धन वृद्धि होती है.
नुकीली या धारदार सामान न खरीदें
अक्षय तृतीया के दिन धारदार वस्तु जैसे कैंची या चाकू जैसी चीजें न खरीदें. धारदार चीजों को हमेशा अशुभता और नकारात्मकता का कारक माना गया है. अक्षय तृतीया पर चाकू, कैंची, कील या ऐसी ही कोई चीज भूलकर भी घर न लाएं. इससे घर में कलह-क्लेश या तनाव बढ़ सकता है. धन हानि बढ़ सकता है.
(Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है
)



