Satya Report: Alabama में जन्मे इंजीनियर Tim Cook ने 15 साल पहले Apple के मशहूर बॉस स्टीव जॉब्स की जगह ली थी. टिम कुक ने एपल के डिवाइस पसंद करने वालों को डिजिटल कंटेंट और सर्विस बेचकर कंपनी के बिजनेस को बुलंदियों तक पहुंचाया. उन्होंने दुनिया को Apple Watch और Airpods जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स दिए जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया.

Tim Cook ने लिए ये बड़े फैसले
बढ़ाई कंपनी की मार्केट वैल्यू: जब टिम कुक ने स्टीव जॉब्स की जगह ली, तब एपल का मार्केट वैल्यूएशन $350 बिलियन था लेकिन टिम कुक के नेतृत्व में उन्होंने कई ऐसे बड़े फैसले लिए जिससे अब कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 335 लाख करोड़) तक पहुंच गया है.
टिम कुक के सफल प्रोडक्ट्स: जॉब्स की जगह लेने के बाद टिम कुक पर यह दिखाने का दबाव रहा कि Apple अपने मशहूर को-फाउंडर के बिना भी अगली बड़ी चीज ला सकती है. कुक की 2015 में लॉन्च की गई Apple Watch दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टवॉच बन गई और उन्होंने दुनिया को एयरपॉड्स, वायरलेस ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट्स भी दिए, जो इतने कॉम्पिटिशन में फैशन स्टेटमेंट बन गए. टिम कुक ने Apple को कस्टम चिप्स बनाने की तरफ भी बढ़ाया, जिससे बाहरी सप्लायर्स पर 20 साल की निर्भरता खत्म हुई और कंपनी को अपने हार्डवेयर पर ज्यादा कंट्रोल मिला.
डिजिटल सर्विसेज: Apple में टिम कुक के फायदेमंद कामों में से एक है डिजिटल कंटेंट और सर्विसेज बेचना, जिसमें स्ट्रीमिंग म्यूजिक और टेलीविजन से लेकर क्लाउड डेटा स्टोरेज और iPhones के लिए ऐप्स शामिल थे. 2024 तक, Apple के सर्विसेज सेगमेंट में कंपनी के रेवेन्यू में लगभग एक चौथाई हिस्सा था.
सप्लाई चेन पर फैसला: एपल सप्लाई चेन में टिम कुक की चीन पर निर्भरता कंपनी के लिए तब तक अच्छी रही जब तक US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड वॉर के तहत चीन पर टैरिफ नहीं लगाया था. उन्होंने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए भारत और वियतनाम में मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से शिफ्ट करने पर फोकस बढ़ाया.
रिटेल स्टोर्स खोलने पर किया फोकस: टिम कुक ने न केवल नए प्रोडक्ट्स लाने, सप्लाई चेन को शिफ्ट करने पर फोकस किया बल्कि उन्होंने ग्राहकों के बीच एपल की ऑफलाइन उपस्थिति को बढ़ाने पर भी काम किया. एपल ने धीरे-धीरे कर अलग-अलग राज्यों में रिटेल स्टोर्स को खोला जिससे ग्राहकों को नए प्रोडक्ट् एक्सपीरियंस करने का मौका मिला.
– .


