HealthIndiaTrending

रात को क्यों नहीं पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी? हो सकते हैं ये नुकसान

Satya Report: रात को ब्लैक कॉफी पीना सुनने में तो प्रोडक्टिव लग सकता है, लेकिन यह आपकी सेहत और स्लीप साइकल को बिगाड़ सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं रात को ब्लैक कॉफी पीने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

रात को क्यों नहीं पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी? हो सकते हैं ये नुकसान

Image Source : FREEPIK

नींद में दिक्कत

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मस्तिष्क में एडेनोसाइन नाम के केमिकल को ब्लॉक कर देता है, जिसकी वजह से आपको नींद आने में घंटों लग सकते हैं या आपकी नींद बार-बार टूट सकती है। भले ही आप सो जाएं, लेकिन कैफीन आपकी ‘Deep Sleep’ की गुणवत्ता को कम कर देता है, जिससे आप सुबह थका हुआ महसूस करते हैं। .

एंग्जायटी और बेचैनी
रात का शांत समय वैसे भी कई लोगों के लिए ओवरथिंकिंग वाला होता है। ऐसे में कैफीन का सेवन दिल की धड़कन बढ़ा सकता है। घबराहट, हाथ-पांव में कंपन और बेचैनी पैदा कर सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं
ब्लैक कॉफी में एसिडिक नेचर होती है। खाली पेट या रात को इसे पीने से पेट में एसिड रिफ्लक्स या जलन हो सकती है। यह गैस, कब्ज जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply