Satya Report: एयरटेल के पास यूजर्स के लिए 929 रुपए वाला रिचार्ज प्लान है जो कंपनी के 899 रुपए वाले रिचार्ज प्लान से बेहतर ऑप्शन है. अगर आपके पास भी एयरटेल कंपनी की प्रीपेड सिम है तो आपको पता होना चाहिए कि इन दो प्लान्स में अंतर क्या है और आपके लिए कौन सा प्रीपेड प्लान बेस्ट है? अगर आपको नहीं पता, तो बता दें कि कंपनी ने हाल ही में 859 रुपए वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपए कर दी है.

अगर आप 800 रुपए से 900 रुपए के प्राइस रेंज के बीच 1.5GB डेली डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपके पास सिर्फ 899 रुपए का ऑप्शन है. हालांकि, अगर आप वैसे भी 899 रुपए वाला प्लान ले रहे हैं, तो 929 रुपए वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, चलिए आपको समझाते हैं कि 30 रुपए एक्स्ट्रा देकर आपको क्या मिलता है. .
Airtel 899 Plan vs Airtel 929 Plan
899 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और 1.5GB डेली डेटा मिलता है. इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है. इस प्लान के साथ कोई 5G डेटा बंडल नहीं है. इस प्लान का डेली खर्च 9.98 रुपए आता है. इस प्लान के साथ एडिशनल बेनिफिट भी मिलता है, आप 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून का बेनिफिट उठा सकते हैं.
929 रुपए वाला प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इस प्लान के साथ यूज़र्स को रोज 1.5GB डेटा भी मिलता है. हालांकि, इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 90 दिनों की है. इस प्लान का डेली खर्च 10.32 रुपए है. इस प्लान के साथ ज्यादा फायदे दिए जाते हैं जैसे कि 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, स्पैम अलर्ट्स (कॉल और मैेसेज), 30 दिन में एक बार हेलोट्यून, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले क मिलता है. अगर आप 30 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करते हैं तो कंपनी आपको 899 रुपए वाले प्लान की तुलना ज्यादा वैलि़डिटी और एडिशनल बेनिफिट्स का फायदा देगी.
–



