Delhi

चिलचिलाती धूप, तपती धरती और लू के थपेड़े… दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 42 डिग्री के पार

Satya Report: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक लू चल रही है. सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है. अप्रैल में ही मई की उमस जैसी गर्मी महसूस हो रही है. कई राज्यों में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. वहीं आज दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

चिलचिलाती धूप, तपती धरती और लू के थपेड़े… दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 42 डिग्री के पार
चिलचिलाती धूप, तपती धरती और लू के थपेड़े… दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 42 डिग्री के पार

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर 44-45 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है, जिससे की वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. IMD के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 में देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है. इस दौरान भीषण गर्मी के साथ ही लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा.साफ आसमान, सूखी हवाएं और बारिश न होने से लगातार तपिश बढ़ रही है..

मौसम विभाग ने अनुसार, दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आया नगर में 41.4 डिग्री, लोधी रोड में 40.8 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग में 40.7 डिग्री सेल्सियस, पालम में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी. आईएमडी ने बीते दिन दिल्ली में तीन दिन तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया था. इस दौरान आईएमडी ने संभावना जताई थी कि आने वाले तीन दिनों में दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

खबर अपडेट की जा रही है… .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply