Bihar

शादी की रस्म के लिए में गंडक नदी में उतरे, डूब गए एक परिवार के 4 लोग; दुल्हन की मां और मामी की मौत… 2 बच्चे लापता

Satya Report: बिहार में वैशाली जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर केशो गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब शादी के मौके पर रश्म को लेकर परिवार की महिलाएं और बच्चे सोनपुर के जड़भरत मंदिर के समीप गंडक नदी में पूजा अर्चना करने गए थे. इस दौरान दो महिला समेत चार लोग गंडक नदी में डूब गए. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. किसी तरह से दोनों महिलाओं को नदी से निकला गया और अस्पताल भेजा गया.

शादी की रस्म के लिए में गंडक नदी में उतरे, डूब गए एक परिवार के 4 लोग; दुल्हन की मां और मामी की मौत… 2 बच्चे लापता
शादी की रस्म के लिए में गंडक नदी में उतरे, डूब गए एक परिवार के 4 लोग; दुल्हन की मां और मामी की मौत… 2 बच्चे लापता

जानकारी के मुताबिक, सोनपुर के बैजलपुर केशो निवासी जनार्दन सिंह की बेटी की शादी बीते सोमवार को हुई थी. आज चौठारी रश्म को लेकर घर की महिलाएं और संगे संबंधी गंडक नदी में पूजा अर्चना, स्नान के लिए गई थीं. इस दौरान एक महिला स्नान के दौरान डूबने लगी. उसके बाद बचाने के दौरान एक एक कर दो महिला और दो बच्चे डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से दो महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया. इलाज के लिए सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

नदी में डूबने से दो महिलाओं की मौत

हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद महिलओं को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद शादी में आए संगे संबंधी और परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान दुल्हन की मां बबीता देवी और उसकी मामी पटना के बख्तियारपुर बधार निवासी रवि कुमारी की पत्नी 35 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है. वहीं गुड़िया देवी का 12 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार और 15 वर्षीय पुत्री रिचा कुमारी अभी भी लापता हैं. .

दो बच्चे लापता

एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चला रही है. घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, सीओ कल्याणपुर, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विक्रम कुमार सिंह, SDRF की टीम पहुंची. वही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ गंडक नदी किनारे जुट गई. SDRF की टीम दोनों लापता बच्चे की शव की खोजबीन में सर्च अभियान चला रही है. घटना को लेकर परिजनों में चीख पुकार मच गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply