Bihar

LPG गैस की कमी दूर करेगा ‘कोयला’, बिहार में राशन की दुकानों पर मिलेगा; सरकार का बड़ा फैसला

Satya Report: Patna News: अगर आप बिहार में हैं और खाना बनाने के लिए LPG गैस मिलने में दिक्कत हो रही है तो आपको एक नई सुविधा मिलने जा रही है. दरअसल, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अब बिहार के ‘जन वितरण प्रणाली’ दुकानों के माध्यम से कोकिंग कोयले की आपूर्ति और बिक्री होगी. इसके संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

LPG गैस की कमी दूर करेगा ‘कोयला’, बिहार में राशन की दुकानों पर मिलेगा; सरकार का बड़ा फैसला
LPG गैस की कमी दूर करेगा ‘कोयला’, बिहार में राशन की दुकानों पर मिलेगा; सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में LPG गैस की संभावित कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए एक अहम कदम उठाया है. अब राज्य के जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों के माध्यम से कोकिंग कोयले की आपूर्ति और बिक्री की जाएगी. इस संबंध में खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

गैस की कमी के बीच वैकल्पिक व्यवस्था

सरकार के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है. इससे रसोई गैस की उपलब्धता पर असर पड़ा है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए कोयले को खाना पकाने के लिए एक वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. .

PDS के जरिए होगा वितरण

जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले लाभुकों को राशन दुकानों के माध्यम से कोकिंग कोयला उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए विभाग ने विस्तृत गाइडलाइन तैयार की है और संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं.

कानूनी प्रावधानों के तहत फैसला

यह व्यवस्था आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत लागू की जा रही है, ताकि जरूरत के समय लोगों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें. सरकार का मानना है कि इस फैसले से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत मिलेगी. खासकर उन इलाकों में जहां गैस की आपूर्ति बाधित हो सकती है. हालांकि, कोयले के उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य और पर्यावरणीय पहलुओं पर भी ध्यान देना जरूरी होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply