Satya Report: जांजगीर-चांपा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि बाबा के द्वारा इलाज के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. अब वह अश्लील तस्वीरों के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है.

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कथित बाबा इलाज के बहाने महिलाओं के साथ दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस घटना में खुद को ‘निर्मल बाबा’ बताने वाले आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, बाबा ने महिला को इलाज का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को बिलासपुर और मैहर जैसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करता रहा



