Satya Report: वेनिस अपनी खूबसूरती और नहरों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. इटली का यह ऐतिहासिक शहर अब एक बड़े खतरे का सामना कर रहा है. समुद्र का बढ़ता जलस्तर वेनिस के वजूद को खत्म करने पर तुला है. एक नई साइंटिफिक रिपोर्ट ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. इस एनालिसिस के मुताबिक वेनिस को बचाने के लिए बना मौजूदा सिस्टम अब नाकाफी साबित हो रहा है. यह फ्लड बैरियर शहर को केवल एक सीमित समय तक ही सुरक्षित रख पाएंगे. अगर हालात नहीं सुधरे तो वेनिस को पूरी तरह से किसी दूसरी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करना पड़ सकता है. यह खबर उन लाखों लोगों के लिए परेशान करने वाली है जो इस शहर की विरासत से प्यार करते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ सलेंटो के प्रोफेसर पिएरो लियोनेलो की टीम ने इस पर रिसर्च की है. उन्होंने अगले 200 सालों के समुद्री जलस्तर का डेटा एनालिसिस किया है. रिसर्च बताती है कि पानी जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उससे मौजूदा डिफेंस सिस्टम फेल हो जाएगा. (All




