Satya Report: भागदौड़ भरी जिंदगी में एक ऐसी खबर आई है, जो सीधे आपके दिल के तार छेड़ देगी. एक बेटे ने अपने उन मां-बाप को बादलों के ऊपर सैर कराई है, जिन्होंने उसे बड़ा करने के लिए अपनी पूरी जवानी कुर्बान कर दी. पहली बार प्लेन की खिड़की से झांकते उन बुजुर्गों के चेहरे की खुशी किसी जन्नत से कम नहीं है.

कहते हैं कि बाप के फटे हुए जूते और मां की पुरानी साड़ी ही एक औलाद को कामयाब बनाने का जज्बा देती है. मुम्बई के एक जांबाज लड़के ने इसे साबित कर दिखाया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने उन माता-पिता को वेकेशन पर लेकर गया है, जिन्होंने अपनी पूरी हयात (जिंदगी) सिर्फ ‘न्योछावर’ करने में गुजार दी. यह सिर्फ एक ट्रिप नहीं था, बल्कि उन झुर्रियों और पसीने की बूंदों का शुक्रिया था, जो एक ऑटो ड्राइवर पिता ने अपने बेटे के मुस्तकबिल के लिए बहाई थीं.
ताम्बे नाम के इस नौजवान ने इंस्टाग्राम पर जब यह मंजर पेश किया, तो देखने वालों की आंखें भर आईं. मुम्बई की सड़कों पर दिन-रात रिक्शा चलाकर पसीना बहाने वाले पिता के लिए प्लेन की सीट पर बैठना एक हसीन ख्वाब जैसा था. वहीं मम्मी, जिन्होंने घर की दहलीज और रसोई के धुएं में अपनी उम्र गुजार दी, उनके चेहरे की रौनक बता रही थी कि आज उनकी तपस्या सफल हो गई है .



