Technology

Poco C81: कम कीमत में लॉन्च हुआ ये नया फोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां

Satya Report: Poco C81 Launched: पोको सी सीरीज में ग्राहकों के लिए इस नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन को 6300 एमएएच की बड़ी बैटरी, रिवर्स चार्जिंग, वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, 4 जीबी वर्चुअल रैम और एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा के साथ उतारा गया है. आइए आपको बताते हैं कि ये फोन किस कीमत में लॉन्च हुआ है, इस फोन की सेल कब से शुरू होगी और ये फोन कौन-कौन से फीचर्स से लैस है.

Poco C81: कम कीमत में लॉन्च हुआ ये नया फोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां
Poco C81: कम कीमत में लॉन्च हुआ ये नया फोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां

POCO C81 Price in India

इस पोको स्मार्टफोन का सिंगल 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट उतारा गया है, इस वेरिएंट की कीमत 10999 रुपए है. उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 27 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी. ये फोन एलाइट ब्लैक, सनसेट गोल्ड और आइस ब्लू रंग में आपको मिलेगा. मुकाबले की बात करे तो इस प्राइस रेंज में ये फोन MOTOROLA g35 5G, realme P4 Lite और Samsung Galaxy F06 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा. .

POCO C81 Specifications

  • डिस्प्ले: फोन में 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच डिस्प्ले है. ये फोन 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट और आई केयर जैसी खूबियों के साथ आता है.
  • प्रोसेसर: इस पोको फोन में ऑक्टा कोर यूनीसॉक टी7250 प्रोसेसर है, एंटूटू स्कोर की बात करें तो इस फोन का स्कोर 384K प्लस है.
  • रैम: 4GB रैम वाले वेरिएंट में 4GB वर्चुअल रैम मिलेगी, यानी 4 जीबी में 8GB रैम का फायदा मिलेगा.
  • कैमरा: रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा.
  • बैटरी: 6300mAh बैटरी फोन में दी गई है जो सिंगल चार्ज पर 2 दिन तक साथ देती है, ये फोन 7.5 वॉट वायर्ड रिवर्स और 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा गया है.
  • खास फीचर्स: वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 के अलावा इसमें शाओमी हाइपर आइलैंड फीचर, एआई फीचर्स, साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक जैसी खूबियां भी मिलती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply