Technology

अब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

Satya Report: WhatsApp Mobile Recharge Feature: यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. व्हाट्सएप ने भारत में यूजर्स के लिए एक बड़ा और काम का फीचर लॉन्च किया है. अब आप बिना ऐप बदले सीधे व्हाट्सएप से ही मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं. कंपनी ने इस सुविधा के लिए PayU के साथ साझेदारी की है. यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है. इससे रिचार्ज करना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.

अब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर
अब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

कैसे काम करेगा WhatsApp का नया रिचार्ज फीचर

व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर मोबाइल रिचार्ज फीचर को इंटीग्रेट कर दिया है, जिससे यूजर्स को अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस फीचर के जरिए एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही अपने नंबर पर रिचार्ज कर सकते हैं. व्हाट्सएप ने इसके लिए PayU के साथ साझेदारी की है, जो पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाता है. ऐप में अब एक रुपए का आइकन जोड़ा गया है, जिसके जरिए यूजर पेमेंट सेक्शन में जाकर रिचार्ज, UPI ट्रांजैक्शन और मेट्रो टिकट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह फीचर फिलहाल फेज में रोल आउट हो रहा है और जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा.

ऐसे करें WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज

व्हाट्सएप के जरिए रिचार्ज करने का तरीका काफी आसान रखा गया है, ताकि हर यूजर बिना परेशानी इसका इस्तेमाल कर सके. इसके लिए सबसे पहले आपको ऐप में दिए गए रुपए के आइकन पर टैप करना होगा और मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद आप अपना नंबर या किसी और का नंबर डाल सकते हैं और अपने ऑपरेटर को कन्फर्म करना होता है. फिर आपके सामने अलग अलग रिचार्ज प्लान दिखेंगे, जिनमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं. पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का विकल्प मिलेगा. ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर कन्फर्मेशन दिखाई देगा और आप इसे हिस्ट्री सेक्शन में भी देख सकते हैं.

यूजर्स को क्या फायदा और आगे क्या बदलाव

इस नए फीचर से यूजर्स को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच नहीं करना पड़ेगा. अब चैट करते करते ही रिचार्ज करना संभव हो जाएगा, जिससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे. व्हाट्सएप पहले से ही बिल पेमेंट और कुछ शहरों में मेट्रो टिकट जैसी सेवाएं देता है, और अब रिचार्ज फीचर जुड़ने से यह एक ऑल इन वन प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है. आने वाले समय में इसमें और भी पेमेंट और सर्विस फीचर्स जुड़ सकते हैं, जिससे यूजर्स को रोजमर्रा के काम करने में और आसानी होगी.

.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply