Bihar

‘सिर्फ 2000 रुपए दे दो’… मुंगेर में इंजीनियरिंग के छात्र ने मां से मांगे थे, इनकार किया तो लगा ली फांसी

Satya Report: बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्र ने मामूली बात पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. दरअसल, छात्रा ने मां से 2000 रुपए मांगे थे. मां ने पैसे देने से मनाकर दिया तो इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम मट गया. पुलिस पोस्टमार्टम के लिय बॉडी को भेज मामले की जांच में जुटी है.

‘सिर्फ 2000 रुपए दे दो’… मुंगेर में इंजीनियरिंग के छात्र ने मां से मांगे थे, इनकार किया तो लगा ली फांसी
‘सिर्फ 2000 रुपए दे दो’… मुंगेर में इंजीनियरिंग के छात्र ने मां से मांगे थे, इनकार किया तो लगा ली फांसी

पूरा मामला मुंगेर आदर्श जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती कहा है. यहां के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद सिंह का छोटा पुत्र 30 वर्षीय कुमार गौरव जो कि इंजीनियरिंग कॉलेज लखीसराय का छात्र था. उसने आज घर के फोर्थ फ्लोर पर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा अभी घर पर आया हुआ था और आज उसने मां से 2000 रुपया मांगे थे. मां ने कहा कि एक दिन पहले ही तुमको 2000 रुपया दिया अभी पेमेंट भी नहीं आया है, जब आयेगा तो ले लेना, पर वह जिद्द पर अड़ गया और वहां खड़ी स्कूटी में लात मार स्कूटी को गिरा दिया.

छात्र ने लगा ली फांसी

उन्होंने आगे बताया कि गुस्से में गौरव ऊपर वाले कमरे में चला गया, जब काफी देर तक वह वापस नहीं आए तो जा के देखा गया कि रूम अंदर से बंद है और अंदर से कोई आवाज नहीं दे रहा है. इसके बाद, सभी ने मिल रूम को तोड़ा तो पाया कि कुमार गौरव ने बहन के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ

सूचना के बाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का पिता रिटायर्ड रेलकर्मी है, तो माता शिक्षिका है और तीन बच्चों में मृतक सबसे छोटा है.

(रिपोर्ट- सुनील कुमार गुप्ता/ मुंगेर) .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply