HealthIndia

गर्मी में बॉडी में पानी की कमी पूरा करेंगे ये 5 ड्रिंक, डॉक्टर ने इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने की दी है सलाह, देखिए क्यों हैं जरूरी

Satya Report: गर्मी दिनोंदिन अपना असर दिखा रही है। तेज धूप, लू और बढ़ता पारा लोगों को डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान का शिकार बना रहा है। ऐसी स्थिति में शरीर से पसीने के जरिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे पानी की कमी और बढ़ जाती है। इसलिए डॉक्टरों का कहना है कि शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करना जरूरी है, ताकि डिहाइड्रेशन और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

गर्मी में बॉडी में पानी की कमी पूरा करेंगे ये 5 ड्रिंक, डॉक्टर ने इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने की दी है सलाह, देखिए क्यों हैं जरूरी
गर्मी में बॉडी में पानी की कमी पूरा करेंगे ये 5 ड्रिंक, डॉक्टर ने इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने की दी है सलाह, देखिए क्यों हैं जरूरी

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर मेडिकल सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है।

हेल्थ मित्र में हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर मोहित चौधरी ने बताया गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है और कई बार लोग बेहोश भी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाएं जा सकते है, जो शरीर में सोडियम की कमी नहीं होने देते, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखते हैं और पानी को बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित करने में मदद करते हैं। गर्मी में कुछ खास ड्रिंक का सेवन करने से मांसपेशियों में क्रैंप्स नहीं आते और थकान भी कम महसूस होती है। एक्सपर्ट ने बताया गर्मी में सिर्फ पानी का सेवन ही काफी नहीं है बल्कि कुछ खास ड्रिंक का सेवन करना भी जरूरी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए कौनकौन से इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

गर्मी में नींबू पानी में इन दो चीजों को मिक्स करके पिएं

एक बोतल पानी में एक चुटकी सेंधा नमक, एक नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और इस मिश्रण को गर्मी में पिएं। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी बनाए रखने में ये पानी बेहद असरदार साबित होता है।

नारियल पानी पिएं

अगर आप बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो आप नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी एक बेहतरीन विकल्प है। यह हल्का, ताज़गी भरा और पोटैशियम से भरपूर होता है। डॉक्टर अक्सर हल्के डिहाइड्रेशन, खासकर गर्मी या एक्सरसाइज के बाद इसे पीने की सलाह देते हैं। यह पेट पर भारी नहीं पड़ता।

नमकचीनी वाला नींबू पानी पिएं

नमकचीनी वाला नींबू पानी पिएं, ये एक तरह का घर पर बना ORS ड्रिंक है। इसमें पानी में एक चुटकी नमक, थोड़ा सा चीनी और ताज़ा नींबू का रस मिलाया जाता है। यह इसलिए असरदार होता है क्योंकि यह शरीर में पानी के साथसाथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी करता है। चीनी सिर्फ स्वाद के लिए नहीं होती, बल्कि यह छोटी आंत में सोडियम और पानी के बेहतर अवशोषण में मदद करती है, जिसे SGLT1 ट्रांसपोर्टर कहा जाता है। यही कारण है कि यह साधारण ड्रिंक इतना असरदार होता है।

छाछ का करें सेवन

छाछ एक पारंपरिक भारतीय पेय है जो सिर्फ ठंडक ही नहीं देता बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी करता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और थोड़ा सोडियम होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। पाचन के लिए अमृत यह एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक ड्रिंक है जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। डिहाइड्रेशन का इलाज करने में ये बेहद असरदार साबित होता है। डॉक्टर अक्सर गर्मियों में खाने के बाद इसे पीने की सलाह देते हैं। इसमें एक चुटकी नमक और भुना जीरा डालकर इसका स्वाद और फायदा दोनों बढ़ाया जा सकता है।

तरबूज का जूस बेहतरीन इलेक्ट्रोलाइट का स्रोत

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसमें पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं। ताज़ा तरबूज का जूस गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह पेट के लिए हल्का होता है और नेचुरल मीठा होता है, इसलिए इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं होती। गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ये बेस्ट ड्रिंक है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर मेडिकल सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। डिहाइड्रेशन के गंभीर लक्षण जैसे लगातार उल्टी, तेज कमजोरी, चक्कर या बेहोशी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों को इन उपायों को अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply