IndiaTrending

अगले महीने होनी की थी प्रेमिका की शादी, घर में घुसकर प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद दे दी जान

Satya Report: वैशाली. बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

अगले महीने होनी की थी प्रेमिका की शादी, घर में घुसकर प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद दे दी जान
अगले महीने होनी की थी प्रेमिका की शादी, घर में घुसकर प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद दे दी जान

हाजीपुर के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर गांव में एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायल युवती को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल युवती खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. मृत युवक की पहचान 24 साल के पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो इमादपुर गांव का रहने वाला था.

घायल युवती के पिता उपेंद्र सहनी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी अगले महीने तय थी और घर में शादी के लिए करीब चार लाख रुपये रखे हुए थे. उनका कहना है कि पंकज को इस रकम की जानकारी थी और वह लूट की नीयत से घर में घुसा था.

वहीं, मामले को लेकर एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि युवक का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे असली वजह क्या थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply