Satya Report: सलमान खान और शाहरुख खान ने आज अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। शाहरुख खान ने ‘किंग’ की नई झलक दिखाते हुए इसकी रिलीज डेट 24 दिसंबर घोषित की, वहीं सलमान खान ने SVC63 का मुहूर्त वीडियो जारी कर बताया कि फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में आएगी।

इन अपडेट्स के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त खुशी देखने को मिली। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एक दमदार एक्शन वीडियो शेयर कर ‘किंग’ की रिलीज डेट कन्फर्म की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “एक ऐसी दहाड़ जो पूरे राज्य को हिला दे। #किंग 24.12.2026 को आ रहा है। #ItsKINGTime।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की झलक में जबरदस्त स्टंट्स और खूनी एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि किंग, शाहरुख की बेटी सुहाना खान की बड़े पर्दे पर डेब्यू फिल्म भी होगी।
सलमान ने भी दिया फैंस को सरप्राइज
वहीं दूसरी ओर, ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर फैंस से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने लिखा, “थोड़ा दूर का सोचना चाहिए, इसलिए ईद का ऐलान किया। चिंता मत करो, इस वाली का भी सही समय आने पर बताएंगे। थोड़ा सब्र रखो… मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा। बाहरहाल, जो आपका हाल है, वही मेरा भी हाल है।”
यह भी पढे़ं:
सलमान के इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। इससे पहले फिल्म का मुहूर्त वीडियो जारी कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी गई थी।
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस और वामशी पेडीपल्ली के निर्देशन में बन रही SVC63 को एक दमदार एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है। बता दें कि नयनतारा ने साल 2023 में शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान से बॉलीवुड डेब्यू किया था।



