CricketIndia

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका, 168 का स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेगा

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका लगा। ओपनर फिल साल्ट चोट से उबर नहीं पाए हैं और वह लगातार दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में भी वह नहीं खेले थे। आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने साल्ट को लेकर अपडेट दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका, 168 का स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेगा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका, 168 का स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेगा

साल्ट ने अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 6 मैच में 33.67 के औसत और 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं। उनकी जगह खेलने वाले जैकब बेथल ने 14 रन बनाए थे। दिल्ली के खिलाफ भी विराट कोहली के साथ जैकब बेथल ओपनिंग करते दिख सकते हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी बेहतरीन फॉर्म है। वह 7 में स 5 मैच जीती है और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply