CricketIndia

IPL 2026: CSK को मिली 5वीं हार, क्या अब भी प्लेऑफ की उम्मीद है बरकरार? पढ़ें समीकरण

Satya Report: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में है। गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद पांच बार की चैंपियन चेन्नई की टीम के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है। हालांकि, अभी प्लेऑफ की रेस में टीम है और मौके भी हैं। मगर राह अब आसान नहीं होगी।

IPL 2026: CSK को मिली 5वीं हार, क्या अब भी प्लेऑफ की उम्मीद है बरकरार? पढ़ें समीकरण
IPL 2026: CSK को मिली 5वीं हार, क्या अब भी प्लेऑफ की उम्मीद है बरकरार? पढ़ें समीकरण

क्वालिफाई करने के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए चेन्नई को बचे हुए छह में से पांच मैच जीतने पड़ सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मौजूदा सीजन में अभी तक सफर कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अभी तक आठ में से पांच मुकाबले हारे हैं और तीन में उसे जीत मिली है। रविवार को गुजरात से हारने के बाद टीम में टॉप 5 से बाहर है और छठे स्थान पर है।

क्या है प्लेऑफ में क्वालिफाई करने का समीकरण?

अगर पिछले सीजनों की बात करें तो प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए 16 के जादुई आंकड़े यानी कम से कम 8 जीत जरूरी हैं। सीएसके के छह मैच बाकी हैं और 16 अंक तक पहुंचने के लिए उसे पांच मुकाबले अब 6 में से जीतने होंगे। इस बीच अगर बारिश के कारण कोई मैच धुला तो चेन्नई की राह तब भी बिगड़ सकती है। इस लिहाज से सीएसके अगर बचे हुए सभी मैच जीतने का टारगेट रखेगी तब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहे सकते हैं।

सीएसके के अभी तक के सभी 8 मैचों के परिणाम

  • बनाम राजस्थान रॉयल्स: 8 विकेट से हार
  • बनाम पंजाब किंग्स: 5 विकेट से हार
  • बनाम आरसीबी: 43 रन से हार
  • बनाम दिल्ली कैपिटल्स: 23 रन से जीत
  • बनाम केकेआर: 32 रन से जीत
  • बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: 10 रन से हार
  • बनाम मुंबई इंडियंस: 103 रन से जीत
  • बनाम गुजरात टाइटंस: 8 विकेट से हार

गुजरात को मिली सीजन की चौथी जीत

पंजाब की टीम अभी अंकतालिका में टॉप पर है और आरसीबी दूसरे स्थान पर है। जबकि गुजरात टाइटंस को 8वें मैच में चौथी जीत मिली और टीम है। गुजरात ने इस मैच में पहले बेहतरीन गेंदबाजी की और चेन्नई को 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 158 रन बनाने दिए। कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। वहीं बल्लेबाजी में गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने नाबाद 87 रन बनाए और टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। गुजरात ने 16.4 ओवर में ही मैच जीत लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका, 168 का स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेगा

आरसीबी के ओपनर फिल साल्ट चोट से उबर नहीं पाए हैं और वह लगातार दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में भी वह नहीं खेले थे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply