Satya Report: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेसवुमन Rihanna अपने इंडिया ट्रिप के दौरान मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया पहुंचीं. वह अपने कॉस्मेटिक ब्रांड Fenty Beauty के लॉन्च के लिए भारत आई थीं. उनके इस दौरे के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rihanna और उनकी टीम का स्वागत ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने किया. घर में एंट्री के दौरान उनका ट्रेडिशनल डांस से स्वागत किया गया, जो काफी खास रहा.
पूजा और फूलों की होली में लिया हिस्सा
अपने इस विजिट के दौरान Rihanna ने अंबानी परिवार के साथ पूजा में हिस्सा लिया और आरती भी की. इतना ही नहीं, उन्होंने फूलों की होली भी खेली, जहां वह परिवार के साथ फूलों से होली खेलती और डांस करती नजर आईं.
#WATCH | Global icon Rihanna and her guests visited the Ambani family at their home for lunch. Isha, Shloka, Radhika and Anant Ambani welcomed Rihanna for an afternoon immersed in Indian dance, culture and art.
Reliance Retail has brought Rihanna to India to celebrate Fenty pic.twitter.com/h70E12nn9P
— ANI April 26, 2026
खास लंच और शानदार मेहमाननवाजी
पूजा और कार्यक्रमों के बाद Rihanna के लिए खास लंच भी रखा गया था, जिसमें उन्हें भारतीय खाने का स्वाद चखाया गया.
मुंबई में ब्रांड लॉन्च और पार्टी
Rihanna मुंबई में अपने ब्रांड Fenty Beauty के स्टोर Fenty Beauty Ki Haveli के लॉन्च के लिए आई थीं. इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह फैंस और इन्फ्लुएंसर्स से मिलती दिख रही हैं. आफ्टरपार्टी में वह जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ भी नजर आईं. एक वीडियो में Rihanna हिंदी में थैंक यू बोलना सीखती दिखीं, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
कौन हैं Rihanna?
Rihanna दुनिया की सबसे बड़ी पॉप स्टार्स में से एक हैं. उनका असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है और उन्होंने 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी. Umbrella जैसे गानों से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली. म्यूजिक के अलावा उन्होंने अपने ब्रांड Fenty Beauty और Savage X Fenty के जरिए बड़ा बिजनेस खड़ा किया है. वह दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिक आर्टिस्ट्स में गिनी जाती हैं. पर्सनल लाइफ में वह रैपर A$AP Rocky के साथ रिश्ते में हैं और उनके तीन बच्चे हैं. Rihanna इससे पहले 2024 में भी मुंबई आई थीं, जब उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के जश्न में हिस्सा लिया था.



