DharamIndia

सूर्य 28 अप्रैल को शत्रु के नक्षत्र में करेंगे गोचर, डगमगा सकता है 3 राशियों का करियर और आर्थिक पक्ष

Satya Report: Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 28 अप्रैल को शुक्र के नक्षत्र भरणी में गोचर कर जाएंगे। सूर्य ग्रह 11 मई तक शुक्र के नक्षत्र में ही संचार करेंगे। शुक्र और सूर्य के बीच शत्रुता का संबंध है इसलिए कुछ राशियों के लिए शुक्र का परिवर्तन करना बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में उतारचढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में विस्तार से। 

सूर्य 28 अप्रैल को शत्रु के नक्षत्र में करेंगे गोचर, डगमगा सकता है 3 राशियों का करियर और आर्थिक पक्ष
सूर्य 28 अप्रैल को शत्रु के नक्षत्र में करेंगे गोचर, डगमगा सकता है 3 राशियों का करियर और आर्थिक पक्ष

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है जिससे आपके काम में देरी हो सकती है। इस दौरान आपको धन का निवेश करने से बचना चाहिए, आर्थिक हानि के आसार हैं। जब तक सूर्य भरणी नक्षत्र में हैं कोई भी बड़ा फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में भी उतारचढ़ाव का सामाना करना पड़ सकता है। 

कन्या राशि

बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि के जातकों पर नकारात्मकता हावि हो सकती है। काम करने की बजाय आप चिंताओं में डूबे नजर आ सकते हैं। कुछ नौकरी पेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला मानसिक तनाव की वजह बन सकता है। इस राशि के जातकों को आर्थिक रूप से भी परेशानियां आ सकती हैं। सही बजट बनाकर चलेंगे तो आपके लिए सही रहेगा। सेहत का भी कन्या वालों को ध्यान रखना होगा। 

मकर राशि

सूर्य के नक्षत्र बदलने से आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की खराब तबीयत भी आपकी चिंता का विषय बन सकती है। इस राशि के जातकों को रोजगार की तलाश में भटकते देखा जा सकता है। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां उनके प्रतिकूल हो सकती हैं। 

उपाय

सूर्य के बुरे प्रभावों से बचने के लिए नीचे दिए गए उपाय करें। 

  • सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। 
  • गेंहू, गुड़ और चने की दाल का दान करें। 
  • योगध्यान करने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
  • पिता या पितातुल्य लोगों की सेवा करें। 
  • तांबे के पात्र में जल पिएं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply