Satya Report: आयुष शेट्टी के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी की शानदार जीत से 2022 के चैंपियन भारत ने शुक्रवार को थॉमस कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप मैच में कनाडा पर 41 से हरा दिया। लक्ष्य सेन को शानदार प्रयास के बावजूद दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई से 1821, 2119, 2110 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और चिराग ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और केविन ली को 2110, 2111 से हराकर मैच बराबर कर दिया। हाल में हुई एशिया चैंपियनशिप के उपविजेता 20 वर्षीय आयुष ने फिर दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी ब्रायन यांग को 39 मिनट में 2113, 2117 से हराकर भारत को 21 की बढ़त दिला दी।
भारतीय महिला का डेनमार्क से सामना
दूसरी युगल जोड़ी हरिहरन अमसकरुणन और एमआर अर्जुन ने टाइ अलेक्जेंडर लिंडेमैन और नाइल याकुरा पर 217, 2115 की शानदार जीत के साथ भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। किदांबी श्रीकांत ने पांचवें और बेमानी मैच में दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी जोशुआ गुयेन को 2117 2112 से हरा दिया। चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। भारतीय महिला टीम दिन में बाद में अपने पहले मैच में डेनमार्क का सामना करेगी।
फर्राटा चैंपियन नित्या गांधे ने खोली तेलंगाना सिस्टम की पोल
इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में 100 मीटर की विजेता और एशियाई पदकधारी नित्या गांधे ने राज्य सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को जरूरी प्रशिक्षण, प्रायोजक और मेडिकल सपोर्ट नहीं मिल रहा, जबकि पदक जीतने के बाद ही उनकी याद आती है। ।
अर्जेंटीना से हार नहीं, सीख लेकर लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम
अर्जेंटीना के खिलाफ सीरीज हारने के बावजूद भारतीय महिला हॉकी टीम इसे सीख के रूप में देख रही है। टीम की फॉरवर्ड मुमताज खान ने बताया कि अब एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप में बेहतर नतीजे देने का समय है। ।



