Satya Report: Shaniwar Upay: शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। सूर्यपुत्र शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। वहीं जो बुरे कामों में लिप्त रहते हैं उन्हें साढ़ेसाती, ढैय्या जैसे शनि दोष का सामना करना पड़ता है। शनि दोष की वजह से व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य आदि परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसके अलावा शनिवार के दिन के दिन इन कामों को करने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार के छोटीसी गलती भी आपके जीवन पर बड़ा असर डाल सकती है। तो आइए जानते हैं आज शनिवार को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

शनिवार को ये काम भूलकर भी न करें
-
तेल न खरीदें शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। वरना आपको शनि दोष का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार के दिन सरसों तेल का दान करना शुभ होता है। इसके अलावा शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना फलदायी माना जाता है।
-
बाल और नाखून काटना शनिवार के दिन बाल और नाखून काटना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
-
लोहे की चीजें खरीदना शनिवार के दिन लोहे की चीजें भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहा खरीदना अशुभ माना गया है। इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
-
दूसरों को न दें कष्ट शनिवार के दिन किसी का भी अपमान न करें और न ही अपने बातों से दुखी करें। अपने से बड़ों का सम्मान करें। दूसरों को कष्ट देने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।
-
काले तिल का सेवन न करें शनिवार के दिन काले तिल का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शनि दोष बढ़ता है। साथ ही शनिवार को काला तिल खरीदने से भी बचना चाहिए।
-
जूतेचप्पल की खरीदारी शनिवार के दिन जूतेचप्पल भी नहीं खरीदना चाहिए।
शनिवार को क्या करें?
- शनिवार के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
- शनिवार के दिन शनि देव के साथ ही हनुमान जी की पूजा लाभकारी मानी जाती है
- शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र, तेल, तिल आदि चीजों का दान करें
- शनिवा के दिन सरसों का तेल, काले तिल, उड़द की दाल, काले कपड़े, या लोहे की वस्तुएं दान करना अच्छा माना जाता है।



