IndiaTrending

IMD Rain Alert: इन दो राज्यों में आएगा तेज तूफान, 70 की स्पीड से चलेगी हवा; UP में होगी बारिश

Satya Report: IMD Rain Alert, Weather Update 24 April, Thunderstorm: उत्तर भारत में अभी अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा, मध्य भारत में भी लू चलने का अलर्ट है। 25, 26 अप्रैल को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, 2628 तारीख के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड में, 26 और 27 अप्रैल को बिहार में गरज के साथ तेज हवाएं जिनकी स्पीड 70 किमी तक हो सकती है, चलने वाली है। वहीं, 26, 27 अप्रैल को असम, मेघालय में तेज तूफान आने वाला है। इसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। यूपी में 2830 अप्रैल तक बारिश होने वाली है।

IMD Rain Alert: इन दो राज्यों में आएगा तेज तूफान, 70 की स्पीड से चलेगी हवा; UP में होगी बारिश
IMD Rain Alert: इन दो राज्यों में आएगा तेज तूफान, 70 की स्पीड से चलेगी हवा; UP में होगी बारिश

उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 24, 25, 28 और 29 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं मध्यम बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में 24, 25 और 2830 अप्रैल के दौरान कहीं कहीं से लेकर कुछ जगहों पर और उत्तराखंड में 24, 25, 26 और 2830 अप्रैल के दौरान बारिश होने वाली है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 2630 अप्रैल, उत्तर प्रदेश में 2830 अप्रैल, राजस्थान में 2729 अप्रैल के दौरान गरज और बिजली, तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा कि 24, 25 और 2830 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय में, 2628 अप्रैल के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 2530 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भी 2425 अप्रैल को बारिश होगी। पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 24 को और 2730 अप्रेल के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों में, झारखंड में 24, 25 और 2930 अप्रैल को, बिहार में 2425 अप्रैल को, 2830 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 2430 अप्रैल के दौरान, गरज, चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ कहीं छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply