Uttar Pradesh

शराबी पिता ने मां-बेटे पर अवैध संबंध का आरोप लगाया, सिर फोड़ा, तड़पकर मर गया लड़का

Satya Report: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसक़ो लगता था की बेटे का उसकी ही मां से अवैध सबंध था। हत्या के बाद पिता फरार हैं, लेकिन मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना करेली इलाके की है। आरोपी पप्पू जायसवाल चाट की दुकान चलाता है और प्रयागराज के करेली इलाके में चाट वाली गली में पत्नी और बेटे के साथ रहता है। 

शराबी पिता ने मां-बेटे पर अवैध संबंध का आरोप लगाया, सिर फोड़ा, तड़पकर मर गया लड़का
शराबी पिता ने मां-बेटे पर अवैध संबंध का आरोप लगाया, सिर फोड़ा, तड़पकर मर गया लड़का

पप्पू शराब का आदी है। सुबह उसने अपने बेटे प्रियांशु पर खुद की मां के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। इसके बाद बापबेटे के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान पप्पू ने लोहे की चीज से अपने बेटे के सर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद प्रियांशु ने तड़पतड़पकर दम तोड़ दिया।

आरोपी पिता फरार

हत्या के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्ट मार्टम के किये भेजा और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की जिसमें ये बात सामने आई कि पिता को अपने बेटे पर खुद की सगी मां से अवैध सबंध का शक था इसी वजह से झगड़ा हुआ था। पूरे इलाके में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरत में हैं कि कोई पिता अपने है बेटे पर सगी मां से अवैध सम्बन्ध की बात सोच भी कैसे सकता है। एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने बताया की हत्या करने वाले पप्पू जायसवाल की तलाश मे पुलिस लगी हैं घर वाले और पड़ोसियों सेपूछ ताछ मे बेटे से मां के अवैध संबंध के शक बात आ रही हैं आरोपी के पकड़े जाने पर और चीजें सामने आएंगी।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार थाना करैली अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद व अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने पुत्र की हत्या कर दी गई। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply