Satya Report: साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। पिछले दिनों साजिद अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में रहे। 60 साल की उम्र में उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है और अब फिटनेस के मामले में कई स्टार्स को भी टक्कर दे रहे हैं और अब उनके बेटे सूफयान ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। हाल ही में सूफयान मुंबई में एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्हें देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए और अब सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सूफयान को देखने के बाद उन्हें यंग सलमान खान याद आ गए हैं। नैननक्श, फिजीक और स्टाइल से लेकर लुक्स तक, उन्हें देखकर ऐसा लगा जैसे 90sके सलमान सामने आ गए हैं।

सलमान खान वाले अंदाज में दिखे सूफयान
साजिद खान के बेटे सूफयान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह टाइट फिटिंग वाली ब्लू टीशर्ट, कानों में बाली, गले में चेन पहने नजर आ रहे हैं। सूफयान का लुक देखते ही लोगों को यंग सलमान खान याद आ गए, क्योंकि उनका लुक ठीक वैसा था जैसे 90 के दशक में सलमान खान का हुआ करता था। सिर्फ फिजीक के मामले में ही नहीं, स्टाइल के मामले में भी वह भाईजान की कॉपी लग रहे थे, जिसके चलते लोगों ने कमेंट बॉक्स में कमेंट की बारिश कर दी और ज्यादातर लोगों का कहना है कि वह ठीक वैसे लग रहे हैं जैसे सलमान खान अपने यंग दिनों में लगते थे।
सूफियान को देख लोग हैरान
सूफयान नाडियाडवाला को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘ये तो सलमान खान के यंगर वर्जन लग रहे हैं। 90s में भाईजान ऐसे ही लगते थे।’ एक ने लिखा ‘सूफयान को देखकर 90s के सलमान खान याद आ गए।’ वहीं कुछ ने सूफयान को उनके प्रोड्यूसर पापा साजिद खान से मिलताजुलता बताया। यही नहीं कुछ ने तो उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड से तक कर दी। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ये भी पूछते दिखे कि क्या सूफयान भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं? उनके लुक्स और फिजीक को देखकर ज्यादातर यूजर्स ने संभावना जताई कि वो दिन दूर नहीं जब सूफयान भी किसी फिल्म में नजर आ जाएं।
कौन हैं सूफयान नाडियाडवाला?
सूफयान नाडियाडवाला बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और वर्धा नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं। साजिद और वर्धा का एक और बेटा है, जिसका नाम सुभान है और वह सूफयान से बड़े हैं। सुभान जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुभान ‘ऐसी दीवानगी’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं, जिसका निर्देशन शशांक खैतान करेंगे। वहीं सूफयान के बॉलीवुड डेब्यू पर अभी कोई अपडेट नहीं है।
ः



