
Satya Report: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चर्चा में रहे हैं। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चोट के कारण सुर्खियों में बने रहे। वहीं 22 वर्षीय ऑलराउंडर कूपर कोनोली पूरी तरह फिट होकर भी गेंदबाजी ना करने के कारण चर्चा में हैं। शनिवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच खेला गया। एक तरफ दिल्ली के बल्लेबाज चौकेछक्कों की बारिश कर रहे थे। लेकिन पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कूपर कोनोली को गेंद नहीं थमाई।




