IndiaTrending

पंजाब-हिमाचल समेत 8 राज्यों में चलेगी लू, बच्चों और बुजुर्गों के लिए IMD की सलाह

Satya Report: नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों में आजकल आग बरस रही है। कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बढ़ गया है। हालात ये हैं कि दिन में सड़कोंबाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात होते हैं। लोग बेहद जरूरी काम से ही निकल रहे हैं।

पंजाब-हिमाचल समेत 8 राज्यों में चलेगी लू, बच्चों और बुजुर्गों के लिए IMD की सलाह
पंजाब-हिमाचल समेत 8 राज्यों में चलेगी लू, बच्चों और बुजुर्गों के लिए IMD की सलाह

पहाड़ भी तप रहे हैं। उत्तराखंड से जागरण संवाददाता के अनुसार, ऊधमसिंह नगर में तो वर्ष 2009 के बाद पहली बार अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।

इन राज्यों में जारी हुई लू चलने की चेतावनी
इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में और लू चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि अगले दोदिन तक उत्तर भारत को गर्मी झुलसाएगी और राहत की उम्मीद नहीं है।

सावधानी बरतें बच्चे और बुजुर्ग
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आईएमडी ने लोगों से सीधी धूप में लंबे समय तक रहने से बचने खासकर दोपहर के उच्च तापमान के दौरान, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने, बेहद जरूर काम होने की सूरत में ही दोपहर में बाहर निकलने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

कितना रहा तापमान?
आईएमडी के अनुसार, उत्तरपश्चिम, केंद्रीय और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान वर्तमान में 40 डिग्री सेल्सियस से 45.2 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पंजाब के फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान 45.2 और रोहतक में 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।

आईएमडी ने यह भी संकेत दिया है कि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने के आसार हैं। साथ ही कहा कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहेंगी और तटीय व पूर्वी क्षेत्रों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।

कब गिरेगा तापमान?
मौसम विभाग ने एक अधिकारी ने बताया ”उत्तरपश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 27 अप्रैल तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद धीरेधीरे गिरावट आएगी।”

कब आती है लू की स्थिति
भारत में लू की स्थिति आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों के बीच खासकर मईजून में अपने चरम पर होती है। यह मुख्य रूप से उत्तरपश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में शुष्क और गर्म हवाओं के रूप में चलती है।

जब तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक चला जाता है तो लू की स्थिति आती है। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो जाता है तब लू की स्थिति घोषित की जाती है।

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
फरीदकोट में 45.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 44.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली 44.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.2 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 42 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 41.1 डिग्री सेल्सियस और ऊधमसिंह नगर में 40 डिग्री सेल्सियस।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply